पांचाल ब्राह्मण विश्वकर्मा समाज 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा पूजन की तैयारी को लेकर हुई बैठक संपन्न
प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर:- नगर में स्थित बैलहाई रैनबसेरा कांप्लेक्स मध्य-प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा पत्रकार कार्यालय में पांचाल विश्वकर्मा ब्राह्मण समाज नरसिंहपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यगण द्वारा बैठक ली गई।
कार्यक्रम तुलसी मानस भवन सदर मड़िया सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ
यह कार्यक्रम तुलसी मानस प्रतिष्ठान सदर मड़िया प्रांगण में सुबह 11:00 बजे से किया जा रहा है । बैठक में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपते हुए सर्वसम्मति से यह निर्णय हर साल की भांति इस वर्ष भी भगवान विश्वकर्मा पूजन महोत्सव 17 सितंबर को आयोजित होगा ।
पूजन प्रसाद वितरण के बाद विशाल भंडारा
जिसमें श्री शिव शंकर जी महाराज (विष्णु प्रसाद खेमरिया जी) द्वारा पूजन अर्चन कर प्रसाद वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का आयोजन होगा
बैठक में उपस्थित पांचाल ब्राह्मण वंश
बैठक में पांचाल ब्राम्हण विश्वकर्मा समाज नरसिंहपुर के प्रबुद्धजन एवं वरिष्ठजनों में लक्ष्मी प्रसाद जी, बुद्ध प्रकाश जी, मुन्ना लाल जी, टीकाराम जी, दशरथ जी, सुरेश जी पन्नालाल जी, कीरत प्रसाद जी, अशोक जी, संतोष जी, मनोहर विश्वकर्मा एवं आचार्य जी पी साहब सहित अन्य सामाजिक बंधु उपस्थित रहे ।
आगामी बैठक पुणे आने वाले रविवार को उपरोक्त किस स्थान पर ही होगी सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील है की आगामी बैठक में अपनी अपनी उपस्थिति अवश्य दें।
0 Comments