जिले से प्रदेश संयुक्त सचिव पटेल एवं अहिरवार चुने गए राज्य समिति सदस्य

 जिले से प्रदेश संयुक्त सचिव पटेल एवं अहिरवार चुने गए राज्य समिति सदस्य 
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR  Times News नरसिंहपुर सालीचौका:-

वर्तमान में मध्य प्रदेश किसान सभा राज्य सम्मेलन 23,24,25 सितम्बर2022 को ग्वालियर में अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजस्थान के नेता अमराराम के उद्घाटन भाषण के साथ शुरू हुआ ।
 एवं 25 सितम्बर को अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर अशोक धवले के समापन भाषण के साथ किसान सभा की नई मध्य प्रदेश कमेटी के गठन के बाद सम्पन्न हुआ।नरसिहपुर जिला से जगदीश पटेल, करणसिंह अहिरवार, गरीबदास चौधरी, रामसिंग वर्मा, लीलाधरवर्मा, भेरोपरसाद विश्वकर्मा, हरिगोविंद चौधरी सम्मेलन में प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। सम्मेलन में साथी बादल सरोज प्रदेश अध्यक्ष एवं महासचिव के लिए साथी अखिलेश यादव चुने गए।राज्य कमेटी में नरसिंहपुर जिले से जगदीश पटेल को राज्य सँयुक्त सचिव एवं करणसिंह अहिरवार को राज्य कमेटी में चुना गया। तीन दिन तक चले सम्मेलन ने किसानों के सामने सरकारों की किसान बिरोधी नीतियों को लागू करने निजीकरण पर रोक लगाने सहित आम जन के लिए संघर्ष करने की योजना बनाई गई। में खेती किसानी बचाने की चुनोती किसानों के सामने है जिसका किसान सभा ने उनसे निपटने किसानों के साथ मिलकर संघर्ष करते हुए निपटने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments