लक्ष्मण रैकवार की रिपोर्ट
,नए शिक्षा सत्र शुरू हुए 4 माह हो चुके ओर अभी तक शिक्षक स्कूल समय पर नही पहुँच रहे हैं। जिससे बच्चो की पढ़ाई पर खतरा मंडरा रहा है।तेन्दूखेड़ा मुख्यालय से 5 किलोमीटर ग्राम रामादेही कि माध्यमिक शाला का हाल इस समय बेहाल मचा हुआ है।इस शाला में शिक्षक समय पर नही आ रहे हैं।ग्रामीणों का भी आरोप है कि यहां पर शिक्षकों का समय पर आना जाना नही होता है। दिनाक 26/9/22को दैनिक भास्कर टीम ने रामादेही स्कूल का निरीक्षण किया तो 10बजके30 मिनिट पर बच्चे ही थे शिक्षक नही थे।बच्चे खेल रहे थे।10बजके40मिनिट पर बच्चो ने खुद की प्रेयर की ओर 10बजके50 मिनिट पर अपनी अपनी क्लासों में बिना शिक्षक के ही बैठ गए।भास्कर टीम ने देखा कि क्लास में पंखा चल रहा था जिसमे शार्ट सर्किट होने कि बजह से पंखे में आग लगना शुरू हुई भक्त रहते पंखे को बन्द कराया गया और बड़ा हादसा होते होते रह गया है।यानी शिक्षक के लेट आने से बच्चो की जान पर आफत बन जाये किसी को कोई फर्क नही पड़ता है।10 बजके 55 मिनिट पर मेडम मीना श्रीवास्तव शाला पहुची तो उनसे लेट आने कि बजह पूछी तो उन्होंने बताया कि आज बैठकी है इसलिये लेट हो गई हूं।अन्य दिनों में समय पर शाला पहुचती हु।वही शाला प्रभारी बसन्त पटेल का कहना है किआज कन्या शाला तेन्दूखेड़ा में पुस्तक वितरण हो रहा है इसलिये में वहां पर गया हूं बाकी मेडम आएगी।बी आर सी एन एस राजपूत ने बताया कि हम अभी दिखवाते हैं।
0 Comments