शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित विपिन फौजदार
HR TIMES NEWS करेली — 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शास.प्रा.शाला सलगापुर में पदस्थ शिक्षक विपिन फौजदार को भोपाल में राज्य स्तरीय सम्मान से शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा सम्मानित किया गया, जिले के शिक्षक विपिन फौजदार को राज्य स्तरीय सम्मान मिलने से पूरा नरसिंहपुर जिला गौरवान्वित हुआ है।
*सम्मान पाकर ग्राम लौटे शिक्षक फौजदार का ग्राम के नागरिकों द्वारा किया भव्य स्वागत*
भोपाल से राज्य स्तरीय सम्मान पाकर गृह नगर शाला ग्राम लौटे शासकीय प्राथमिक विद्यालय सलगापुर (बामनवाड़ा)के प्रधानपाठक विपिन फौजदार का शाला ग्राम नागरिकों ने आत्मीय स्वागत किया। ग्राम के प्रवेश द्वार पर ही समस्त नागरिकों ने अपने प्रिय शिक्षक का साल,श्रीफल, गुलाल,पुष्प मालाओं से स्वागत किया। शिक्षक फौजदार को एक जुलूस के रूप में बैंड बाजा के साथ नाचते गाते हुए नागरिक और विद्यार्थी पुष्प वर्षा करते हुए भारत माता की जय के नारे साथ विद्यालय पहुंचे। जहां पर नागरिकों द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। ग्राम के नागरिको ने अपने शिक्षक के सम्मान में उद्बोधन दिए।
*राज्य स्तरीय सम्मान में मिली 25000 की राशि, शिक्षक बिपिन फौजदार ने की विद्यालय को दान*
शिक्षक विपिन फौजदार ने अपने आभार प्रदर्शन में कहा कि मुझे राज्य स्तरीय सम्मान में जो ₹25000 की राशि परितोष के रूप में प्राप्त हुई है उसे मैं विद्यालय को दान करता हूं साथ ही नागरिकों से अपील करता हूं कि वे भी ₹25000 की राशि एकत्र कर विद्यालय के विकास हेतु प्रदान करें,सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए राशि देने की सहमति प्रदान की। कार्यक्रम में सभी शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता, स्वसहायता समूह, विद्यालय के विद्यार्थी एवं भारी संख्या में ग्राम के नागरिक उपस्थित रहे।
0 Comments