भारतीय जीवन बीमा निगम में हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
चीफ एडिटर हेमराज विश्वकर्मा
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर भारतीय जीवन बीमा निगम में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया कार्यक्रम के प्रथम चरण में शाखा प्रबंधक श्री अरुण कुमार सुखदान द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात भारत माता व गांधीजी एवं अंबेडकर जी की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर शाखा प्रबंधक द्वारा उपस्थित लोगों को संबोधित किया गया तत्पश्चात क्रमवार उद्बोधनकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखें व उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी!
उक्त कार्यक्रम में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार सुखदान जी व सैटेलाइट शाखा गाडरवारा के प्रबंधक एन के जोशी जी एवं सैटेलाइट शाखा गोटेगांव के प्रबंधक हरिशंकर कोष्टा जी के साथ सहायक शाखा प्रबंधक (विक्रय) आशीष तिवारी जी, विकास अधिकारी के के राघव, अरविंद साहू, आकाश जाट, देवेंद्र कौरव, रिटायर्ड पी के जैन सहित अभिकर्ता बंधुओं में नरेंद्र नेमा, इमाम साबरी, हरगोविंद शर्मा, रज्जू नेमा, एवं सहयोगी कर्मचारी के रूप में हरगोविंद चौधरी, शंकर रैकवार, राकेश दुबे, बृजेश मेहरा, शिव कुमार जाट की उपस्थिति प्रमुख रही! कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओ को सम्मानित किया गया !
कार्यक्रम मे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा जी को शाखा प्रबंधक अरुण कुमार सुखदान जी द्वारा तिरंगा भेंटकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात एससी एसटी कल्याण संघ मध्य क्षेत्रीय इकाई भोपाल के अध्यक्ष एन के नरवरिया द्वारा उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की!
0 Comments