कामरेड शैलेन्द्र शैली व्याख्यानमाला सम्पन्न
HR TImes new नरसिंहपुर/सालीचौका बीते दिवस समीपी ग्राम अमांडा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष नरसिहपुर जिले के ग्राम अमांडा में कामरेड शैलेन्द्र शैली की तीसवीं पुण्यतिथि पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया।जिसमें विषय था तिरंगा तो फहराएंगे मगर यह भी बताएंगे हमारी रोजी रोटी कोन छीन रहा है।
मुख्य वक्ता रामनारायण कुररिया मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी राज्य समिति सदस्य ने अपने बक्तव्य मे कहा कि आज देश की एकता अखंडता संविधान और लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है भाजप देश आजादी की 75 वी वर्षगांठ मना रहा था तब देश की बागडोर उन ताकतों के हाथों में है जिनकी आजादी के आंदोलन में कोई योगदान नहीं है उनका संविधान के धर्मनिरपेक्ष ढांचे और लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने बताया मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का पहला अधिवेशन 1925 में कानपुर मैं हुआ था उस में भाग लेने वाले 138 प्रतिनिधियों की कुल जेल यात्रा 414 थी ।क्या आर एस एस या बीजेपी यह बता सकती है कि उनके नेताओं ने अंग्रेजी साम्राज्यवाद के खिलाफ लड़ते हुए कितने दिन जेलों में रहे उनके सबसे बड़े विचारक सावरकर ने तो अंडमान जेल से रिहा होने के लिए अंग्रेजों को छह माफीनामा दिए थे एक मात्र भारतीय जिन्हें ब्रिटिश भक्ति के लिए ₹60 प्रति महीना पेंशन मिलती थी जो उस समय कलेक्टर को भी उतनी वेतन नहीं मिलती थी आज जब देश महंगाई बेरोजगारी भूख और गरीबी की जकड़न में फंसा हुआ है तब सरकार बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए कभी हिजाब कभी मस्जिद पर लाउडस्पीकर कभी हलाल जैसे मुद्दों को उछाल कर जनता ध्यान भटका रही है 2014 से लेकर 2018 तक की मवलीचिंग के अस्सी परसेंट मामले हुए हैं देश में 12 निर्वाचित राज्य सरकारों को गिरा कर लोकतंत्र की हत्या की है भाजपा सरकार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले कर रही है कारपोरेट घरानों के पैसों से सत्ता में आई देश के 80 करोड़ लोग जब ₹20 रोज पर गुजारा कर रहे हैं तब देश के दो पूंजी पतियों की संपत्ति में रोज 1000 करोड़ की वृद्धि हो रही है देश में अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं को 3 साल की नौकरी देकर पूंजीपतियों के लिए ट्रेनिंग सुदा युवा तैयार किए जा रहे हैं जिससे देश में पूंजी पतियों के लिए कम वेतन में ट्रेनिंग सुदा युवा मिल सके व्याख्यानमाला के बाद 6 मांह से लगातार भूख हड़ताल एवं धरना प्रदर्शन कर रहे ग्राम रहमा एवं झामर के क्रांतिकारी किसान सभा के कार्यकर्ताओं को फूल माला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया शैलेंद्र शैली व्याख्यानमाला में शामिल साथी लाल साहब वर्मा , देवेंद्र वर्मा, कालूराम वर्मा ,यदु राज वर्मा, शेखलाल खां, छोटे लाल ठाकुर, सुरेश यादव ,कुंजीलाल ठाकुर, हाकम ठाकुर, कालूराम वर्मा, मुरारी लाल ठाकुर ,राम सिंह वर्मा, विश्राम वर्मा ,हेमराज वर्मा, नन्हे लाल वर्मा, नरेंद्र वर्मा,भैरो प्रसाद विश्वकर्मा, दादा सुम्मेरसिह,गंगाराम बघेले सहित ग्राम अमाडा के बरिष्ठ नागरिक चुने हुए जनप्रतिनिधि सहित नागरिक उपस्थित रहे
0 Comments