आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मैं रेल सुरक्षा बल ECR.SR.SECR.SCR.SWR की सयुंक्त बाइकर्स रैली ।
लो०नरसिंहपुर/म.प्र
HR TIMES NEWS :- आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत ECR. SR. SECR .SCR. SWR की संयुक्त बाइक रैली दिनांक 06.08. 2022 को नरसिंगपुर स्टेशन पहुंची। जिसे आज दिनांक 07.08. 2022 को नरसिंगपुर स्टेशन पर एक भव्य कार्यक्रम में बाइक सवार सभी बल सदस्यों का स्वागत एवं हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर, जिला जज मंजुल सिंह एवं रेल सुरक्षा बल पश्चिम मध्य रेल जबलपुर से श्रीमान उपमहानिरीक्षक महेश्वर सिंह एवं रेलवे सुरक्षा बल जबलपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी द्वारा रैली फ्लैग ऑफ कर सागर के लिए रवाना किया। इस दौरान रेल सुरक्षा बल स्टाफ एवं रेल कर्मचारी दर्शकगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम मे आरपीएफ अमृत गीत तथा देशभक्ति की धुन बजाई गई। बाईक रैली को 11.00 बजे हरी झंडी दिखाकर नरसिंगपुर स्टेशन से नई दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
जब मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष हेमराज विश्वकर्मा ने रेलवे प्रबंधक प्रमोद कुमार स्वामी एवं आरपीएफ सब इंस्पेक्टर बी पी मेहरा से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि आर पी एफ जवानों की टीम जो कि हैदराबाद से कल ही नरसिंहपुर पहुंची थी, उसको हरी झंडी दिखाकर दिल्ली के लिए रवाना किया है । और स्टेशन प्रबंधक प्रमोद कुमार स्वामी, आर पी एफ इंचार्ज श्री मेहरा जी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर टी आई आर पी एफ पिपरिया श्री गोपाल मीना,समस्त आर पी स्टाफ जबलपुर,पिपरिया एवं नरसिंहपुर सहित उपस्थित रहा। आर पी एफ की बैंड टीम द्वारा आर पी एफ गीत की धुन बजाकर गीत गायन किया गया और सुबह दस बजे आर पी एफ की टीम का स्वागत कर साढ़े दस बजे टीम को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।इस अवसर पर डी आई जी महोदय द्वारा रैली को संबोधित किया, एवं पधारे सभी अधिकारियों का स्टेशन पर स्वागत किया गया ।
0 Comments