संकट मोचन हनुमान जी की 136 वे दिवस पर महाआरती

संकट मोचन हनुमान जी की 136 वे दिवस पर महाआरती


HR Times newनरसिंहपुर /गोटेगांव :- श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर मैं बजरंग सेना नर्मदाखण्ड महाआरती समिति द्वारा अनवरत जारी है 

क्या आप जानते हैं

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 त्रेतायुग में अवतारी सत्ता का अवतरण भगवान राम के रूप में हुआ था। उन्हीं राम के ‘निशिचर हीन करहुं महि’ के महान संकल्प की पूर्ति में हाथ बंटाने के लिए ऐसे वानर का प्राकट्य हुआ, जिसे सारी दुनिया हनुमान जी के नाम से जानती है। हनुमान जी की माता का नाम अंजनि बताया जाता है। उन्हें पवन पुत्र भी कहते हैं अर्थात पवन के समान गतिशील।

हनुमान जी में आध्यात्मिकता के संपूर्ण गुण विद्यमान थे। उनका एक विशेष आध्यात्मिक गुण था सेवा। सेवा ही उनकी साधना थी। प्रारंभ में वह वानरों के राजा सुग्रीव के दरबार में सेवा कार्य करते थे। तब तक तो उनका दायरा बहुत ही सीमित था और शक्ति- सामर्थ्य भी सीमित थे। परंतु जब उन्होंने भगवान राम के प्रति अपने को समर्पित कर दिया और जामवंत ने उन्हें झकझोरा और कहा कि ‘राम काज लगि तव अवतारा’ तब से भगवान राम का कार्य करने के लिए ‘सुनतहि भयउ पर्वताकारा’ पर्वताकार हो गए अर्थात उनका मनोबल बहुत ऊंचा हो गया और वह असंभव लगने वाले कार्यों को संभव कर दिखाने में सफल हुए। अपनी सेवा साधना और समर्पण के बल पर ही हनुमान जी आध्यात्मिकता की उच्चतम स्थिति तक पहुंच सके।
न्याय, सत्य, प्रेम, सदाचार के लिए हनुमान जी ने अपने आप को समर्पित कर दिया। कितने ही अजेय राक्षसों का वध कर डाला और रावण की सोने की लंका जला डाली। सीता जी की खोज कर ली और अपनी अनवरत सेवा- समर्पण के बल पर राम के दरबार अर्थात राम पंचायतन में अपना स्थान भी बना लिया।

सच्चे उपासक के रूप में हनुमान जी ने परम प्रकाश का निरंतर ध्यान करते हुए उसे अपने रोम-रोम में संव्याप्त करके सूर्य के समान अपने को तेजस्वी बना लिया था।

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान लला की महाआरती का सौभाग्य इस बार अनुपम चौकसे (बिट्टू भैया) गोटेगांव एवं परिवार के द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर जी में पूजन संपन्न
 एवं परिवार को प्राप्त हुआ है पंडित दीपक तिवारी के आचार्यतत्व में वैदिक मंत्रउच्चारण विधि विधान के साथ पूजन अर्चन संपन्न हुई सामूहिक रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र सरकार अष्ट सिद्धि एवं नव निधियों के दाता के श्री संकट मोचन हनुमान जी का भक्ति भाव श्रद्धा पूर्वक गुणगान किया गया
जिसमें समिति एवं नगर के अन्य कलाकारों सहयोग सदैव समिति को प्राप्त होता रहता है जिसमें आकाशवाणी कलाकार संदीप तिवारी श्यामाचरण पाराशर रामचरण पाराशर श्यामसुंदर पटेल कमल स्वामी नीरज दुबे द्वारा भक्तिमय प्रस्तुति की गई, तत्पश्चात समिति में सभी सदस्यों को प्रसाद वितरण किया गया एवं सभी सदस्यों को चन्दन रोरी का तिलक किया सर्वश्री बद्री प्रसाद चौकसे सरदार सिंह राजपूत नर्मदा प्रसाद गुप्ता रघुनाथ राय दीपक सराठे अभिषेक दुबे कमल राजपूत कृष्णकुमार राजपूत
गनपत सिंह कमल सिंह अशोक सिंह भूपेंद्र सिंह राजपूत वीरेन्द्र सिंह मुकेश ठाकुर नारायण मुनीम साहब दीपक सोनी सर्वेश जोशी गणेश चक्रवर्ती संयो शर्मा रानू मंगलम मनोज नामदेव बबलू पटेल संजय नेमा नीलेश नामदेव बटुक सेवक अक्षत सराठे उदय ठाकुर  एवं मातृशक्ति से मंजुला गुप्ता संगीता चौबे प्रीति भारद्वाज हेमा गुप्ता संध्या शर्मा संगीत शर्मा विनीता गुप्ता श्रद्धा गुप्ता लीलावती पटेल गायत्री शर्मा स्नेह गुप्ता पार्थ गुप्ता नंन्दनी अदिति पटेल  की उपस्थिति रही

Post a Comment

0 Comments