हरितालिका व्रत पर मिलन समिति के सदस्यों ने किया वार्ड वासियों को शिव भक्ति में मंत्रमुग्ध
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर:- तिलक वार्ड रिपटापार मिलन समिति द्वारा हरितालिका व्रत पर सद्गुरु रामायण मंडल द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम में भगवान शिव पार्वती के गीतों से रात्रि आयोजन में स्थानीय लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया । और सद्गुरु रामायण मंडल के सदस्यों का तिलक रोड़ी लगाकर स्वागत करते हुए । इस कार्यक्रम में समाजसेवी पंडित एसके चतुर्वेदी जी द्वारा कार्यक्रम के सदस्यों में गणेश प्रसाद राय, सुरेंद्र प्रसाद, प्रमोद, लेखराम, खूबचंद, परसोत्तम, खूबचंद, मंगल भैया, मुन्ना भाई एवं समस्त मंडल के सक्रिय सदस्यों द्वारा भगवान शिव के भजनों से रात्रि में वार्डवासियों को संगीतमय आयोजन से लीन कर दिया है ।
0 Comments