5 से 9 तक होगा पेंशनर समाज का आंदोलन

पेंशनर समाज के आवाहन पर चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा आंदोलन


प्रधान संपादक हेमराज विश्वकर्मा

HR  TIMES NEWS नरसिंहपुर :-  मध्य-प्रदेश छत्तीसगढ़ राज्य पेंशनर्स  फेडरेशन के आवाहन पर आगामी 5 सितंबर से 9 सितंबर तक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा जिसमें पेंशनर्स की मांगों को लेकर छठवें सातवें वेतन का एरियर्स 34% महंगाई भत्ता धारा 49 की समाप्ति के अनुसार दिया जावे यह आंदोलन चिकित्सा सुविधा के संबंध में किया जा रहा है जिसकी सूचना जिला कलेक्टर पुलिस अधीक्षक एसडीएम को विधिवत प्रेषित की जा चुकी है आंदोलन में दिनांक 5 सितंबर को प्रभात फेरी,  6 सितंबर को हनुमान चालीसा, 7 सितंबर को सुंदरकांड एवं 8 सितंबर को सद्बुद्धि यज्ञ एवं 9 सितंबर को पेंशनर्स की सभा का प्रदर्शन करते हुए सभी पेंशनर्स ज्ञापन सौंपेंगे।और मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज के जिला अध्यक्ष एसके चतुर्वेदी ने जिले के सभी पेंशनरों को आंदोलन में उपस्थित होने की अपील की है ।

Post a Comment

0 Comments