नरसिंहपुर अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही आरोपी से कुल 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती एक लाख रूपये का जप्त थाना स्टेशनगंज जिला नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही

नरसिंहपुर-HR TIMES NEWS
संवाददाता-अंकित शुक्ला 
नरसिंहपुर स्टेशंन गंज पुलिस को मिली बडी़ सफलता एक व्यक्ति को पकडा़ 10 किलों गांजा के साथ 1 लाख का रूपयें का पुलिस प्रशासन की कार्यवाही
नरसिंहपुर अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वाले आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही आरोपी से कुल 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती एक लाख रूपये का जप्त थाना स्टेशनगंज जिला नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय विपुल श्रीवास्तव एवं अति. पुलिस अधीक्षक महोदय सुनील शिवहरे के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय कौशल सिंह के मार्गदर्शन में विशेष अवैध मादक पदार्थ पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है जिसमें थाना प्रभारी गौरव चाटे को निर्देशित किया गया था जिनके द्वारा थाना स्टेशन में टीम गठित की गयी थी जिसमें उनि एम. डी. यादव, सउनि सतीश राजपूत, आरक्षक क्रमांक 522 लक्ष्मी, आरक्षक क्रमांक 567 प्रशांत, आरक्षक क्रमांक 163 एवं साइबर सेल अभिषेक यमन बागरी को शामिल किया गया था जो दिनांक 29 08 22 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खमतरा तिराहा और रेल्वे लाइन के पास स्टेशन रोड पर गांजा विक्रय करने के आशय से एक व्यक्ति घूम रहा है और खमतरा तिराहा पर विक्रय करने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहा है तत्काल दविस दी गयी तो कामयाबी मिल सकती है सूचना के आधार पर थाना पर उपलब्ध उपरोक्त बल की प्रथक प्रथक टीम को रेड कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर खमतरा तिराहा एवं रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म 02 के सामने आरोपी मुकेश पिता गेंदालाल उम्र 36 साल निवासी पोनिया कुकलाह थाना गोटेगांव नहर को घेराबंदी कर हिकमत अमली से रेड करने पर पकड़ा जिसके पास से कुल 10 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 100000/- रूपये की बरामद किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 30.08.22 को माननीय न्यायालय पेश किया जाकर जेल दाखिल किया जा रहा हैं। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उक्त टीम को पुरुष्कृत करने की घोषणा की गई हैं।

Post a Comment

0 Comments