आवासीय समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन पचामा भटरा
संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट
HR TIMES NEWS:- नरसिंहपुर सालीचौका :- आज मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई भटरा पचामा द्वारा रामजानकी मंदिर पर एकत्रित होकर रैली निकाली रैली में नारेवाजी करते हुए ग्राम पंचायत कार्यालय पहुचकर,सचिव अतरसिंह अहिरवार ग्राम पंचायत पचामा को सौपा ।
ग्राम पंचायत पचामा विकास खण्ड चीचली के नाम सर्वे कर शेष रहे आवासहीनों के नाम पी एम आवास योजना की सूची में जोड़कर लाभ दिलाये जाने के सम्बंध में आज दिनांक 26/8/2022 को ज्ञापन सौंपा गया ।
मध्य-प्रदेश किसान सभा द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र पचामा एवं भटरा में जिन परिवारों को पी एम आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण नहीं हुये हैं । उन परिवारों का सर्वे कर पंचायत स्तर पर निष्पक्ष एवं प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र सूची में जोड़े जाकर आवास निर्माण कराया जावे।
जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से न छूट पाए और वास्तविक आवासहीनो को सबसे पहले लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जावे। और शीघ्र सर्वे करने के साथ प्राथमिकता बाले आवासहीनों को लाभ दिया जाए । यदि भेदभाव पूर्ण तरीके से एवं पात्र आवासहीनों के नाम छूटते हैं, या क्षतिग्रस्त आवासों में रह रहे परिवारों के पूर्व सुविधायुक्त परिवारों को लाभ दिया गया तो किसान सभा मजबूर होकर आंदोलनात्मक कदम उठाने मजबूर होंगी जिसकी सम्पूर्ण जबाबदारी सचिव की होगी।
पंचायत से अपेक्षा है कि पारदर्शिता रखते हुए नियमानुसार सभी को आवास का लाभ दिलाये जाने सुनिश्चित कार्यवाही की जावे।
ज्ञापन सौपते समय किसान सभा में कालूराम वर्मा, तुलसीराम श्रीवास, मुरारी ठाकुर, शेखलाल, लतीफ खां, कुंजीलाल ठाकुर, हाकम ठाकुर, बिजय ठाकुर, गोपाल वर्मा, भगवानदास हरिजन, हल्के हरिजन, मन्नूलाल वर्मा, एवं कैलाश वर्मा सहित अन्य साथी मौजूद रहे ।
0 Comments