जनप्रतिनिधियों ने किया प्लाजा भूमि पूजन लागत 33 लाख अब हुई 80लाख


जनप्रतिनिधियों ने किया था भूमि पूजन,अब  उठ रहे सवाल पर सवाल

HR  TIMES  NEWS:-  नरसिंहपुरः- जिला मुख्यालय चर्च ग्राउंड  कलेक्टर बंगला के सामने पूर्व कलेक्टर वेद प्रकाश शर्मा द्वारा शहरवासियों को प्लाजा के नाम सौगात दी थी । जिसमें स्थानीय शहर के गणमान्य नागरिक बुजुर्ग महिलाएं, माताएं, बहन, आमजन अपने-अपने परिवार के साथ शांति में बैठकर दो पल गुजार सकें । प्लाजा के भूमि पूजन के दौरान राज्यसभा सदस्य कैलाश सोनी, विधायक जालम सिंह पटेल ने भूमि पूजन किया था । 
                    प्लाजा की परिकल्पना जिले में पदस्थ कलेक्टर वेद प्रकाश शर्मा ने की थी, निर्माण पूरा होने से पहले ही कलेक्टर श्री वेद प्रकाश का तबादला हो गया, प्लाजा भूमि पूजन के दौरान प्लाजा निर्माण की लागत  33 लाख रुपए बताई गई थीं। प्लाजा निर्माण में फुटपाथ, रैंप, प्रकाश, मंच, फाउंटेन, बाल बीम, प्लेट फार्म, आदि अन्य चीजों के अलावा प्लाजा निर्माण के समय सीमेंट के स्थान पर वुडेन पत्थर लगाने की बात कही गई थीं। 
               प्लाजा का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर इस वर्ष 15 अगस्त के शुभ अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री व वन मंत्री कु. विजय शाह के द्वारा लोकार्पण भी किया  गया,  इस संबंध में जारी किए गए समाचारों में बताया गया कि सार्वजनिक मनोरंजन के लिए 80 लाख रुपए की लागत से नगरपालिका परिषद द्वारा बनवाया गया है, विचारणीय विषय यह है कि जिस प्लाजा के भूमि पूजन के समय लागत 33 लाख बताई गई थीं ।  वह लोकार्पण के समय 80 लाख कैसे हो गई । होली हो गई साब ।

Post a Comment

0 Comments