श्री भगवान विश्वकर्मा पुराण कथा का वर्णन हुआ लेखराम विश्वकर्मा
प्रधान संपादक
हेमराज विश्वकर्मा
HR TIMES NEWS नरसिंहपुर नरसिंहपुर पंचाल ब्राह्मण सभा द्वारा सतत विश्वकर्मा पुराण की कथा का आयोजन प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी को किया जाता है । इसमें भाद्रपद कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को श्री लेखराम विश्वकर्मा के गृह निवास पर आयोजन किया गया था । जिसमें सृष्टि के लोको के वर्णन उपरांत पापियों के दंड स्वरूप ईश्वरी व्यवस्था जिसे नरक का नाम दिया जाता है । इसका वर्णन इस कथा में वर्णित किया गया और भगवान विश्वकर्मा की सृष्टि में तीनो लोक 14 भुवनो, अनेकों प्रकार के नर्क के बारे में विस्तार से आचार्य जी द्वारा समझाया और प्रवचन दिया गया साथ ही ईश्वर को छोड़कर जो व्यक्ति कुकर्म करता है। उसे निश्चित ही नरक भोगना पड़ता है । चाहे वह कोटी उपाय कर ले फिर भी उनसे छुटकारा नहीं मिलता, भले कार्य ना कर सको तो कोई बात नहीं, परंतु बुरे कर्मों को कभी मत करो, जिससे तुम्हारे प्रारव्ध ना बिगड़े । और सामाजिक बैठक के संबंध में रविवार का दिन निश्चित किया है, चर्चा हेतु सामाजिक बंधुओं को बुलाया गया है । जिससे 17 सितंबर को होने वाली भगवान विश्वकर्मा का पूजन एक रूप से एक स्थान पर मिलजुल कर की जा सके।

0 Comments