पुलिस कंट्रोल रूम पेट्रोल पंप ऑनलाइन पेमेंट सुविधा की मांग की नरेंद्र कुमार नरवरिया
HR TIMES News नरसिंहपुर वैसे तो एक तरफ भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन पेमेंट करने संपूर्ण देश की जनता को प्रोत्साहित किए जा रही है लेकिन नरसिंहपुर में पुलिस कंट्रोल रूम पेट्रोल पंप पर आज तक यह सुविधा शुरू नहीं है । हम बता दें कि जिले व शहर में और भी कई पेट्रोल पंप है जहां यह ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है । यदि यह सुविधा सभी पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध हो जाए तो जनता के लिए पंपों पर कुछ पॉइंट पेट्रोल अधिक मिलेगा लेकिन पेट्रोल पंप संचालक यह कभी नहीं चाहते की पेमेंट ऑनलाइन हो । यदि किसी भी पंप पर ऑफलाइन पेमेंट होती है तो तकरीबन दो रुपए का इजाफा पेट्रोल पंप संचालक को अधिक होता है और उपभोक्ता को ऑनलाइन पेमेंट करने पर कुछ पॉइंट अधिक पेट्रोल मिलता है इसमें पंप संचालकों को बड़ा फर्क पड़ता है एक तरफ महंगाई की मार और दूसरी ओर पंप संचालकों का मार आम जनता के जेब पर भारी पड़ रही है । फिलहाल उक्त पुलिस कंट्रोल रूम पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन सुविधा ना होने के कारण उपभोक्ताओं को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, उक्त पेट्रोल पंप पर यदि कोई ऑनलाइन पेमेंट देने की बात करता है तो उसे पेट्रोल/डीजल देने से इंकार कर दिया जाता है! बीते दिवस इसी शिकायत को लेकर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नरवरिया ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से ईमेल पत्र के माध्यम से मांग की है कि शीघ्र अतिशीघ्र नरसिंहपुर पुलिस कंट्रोल रूम पेट्रोल पंप पर ऑनलाइन पेमेंट सुविधा चालू कराई जावे जिसमें उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके ।
0 Comments