राष्ट्रपति एब राज्यपाल (राजस्थान) के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
HR TIMES News:-नरसिंहपुर अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में अंबेडकर पार्क इतवारा बाजार में एकत्रित होकर शहर के मुख्य मार्ग से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रपति भारत सरकार एवं राज्यपाल राजस्थान सरकार के नाम रश्मि पटेल नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि राजस्थान जालौर में सायला क्षेत्र के सुराणा स्थित सरस्वती विद्यालय में प्रधानपाठक की अलग रखी मटकी से पानी पीने की सजा, कक्षा-तीसरी के 8 वर्षीय छात्र इंद्र कुमार मेघवाल पिता देवाराम मेघवाल की शिक्षक छैल सिंह द्वारा पिटाई से 13/08/2022 शनिवार को अहमदाबाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।
आज देश आजादी का अमृत महोत्सव (75 वर्ष) मना रहा है,तो दूसरी ओर हमारा शोषित सर्वहारा समाज भेदभाव, छुआछूत,सामाजिक असमानता,अन्याय,अत्याचार का दंश झेल रहा है
।उक्त घटना से न केवल प्रदेश ही नही बल्कि समूचे देश के सर्व अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समाज में रोष व्याप्त है जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों की मांग है कि आरोपी शिक्षक-छैल सिंह के विरुद्ध हत्या, पॉस्को एक्ट, एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर त्वरित जांच और केस ऑफिसर स्कीम (विशेष न्यायालय) में लिया जाकर फांसी की सजा तथा पीड़ित परिवार के परिजनों को 50 लाख व एक सदस्य को शासकीय सेवा दिलाने की मांग करता है। संगठन यह भी मांग करता है।
ज्ञापन सौंपने वाले संगठनों में --जिला अहिरवार समाज संघ( म प्र),,म प्र अजाक्स, कोयतोड़ गोंडवाना महासभा, गोंड समाज महासभा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद, दलित रक्षा प्रहरी, भीम आर्मी, जाटव महासभा,मेहरा समाज महासघ, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति,
म, प्र,, आदिवासी विकास परिषद, अहिरवार समाज महापरिषद अन्य संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद थे
0 Comments