रक्षाबंधन कार्यक्रम:

ब्रह्माकुमारीज के दिव्य संस्कार भवन में रक्षाबंधन का त्याेहार मनाया

चीफ एडिटर हेमराज विश्वकर्मा

HR TIMES  News नरसिंहपुर:-  ओम शांति ब्रह्माकुमारीज के दिव्य संस्कार भवन में रक्षाबंधन का त्याेहार मनाया। इस अवसर पर
ब्रह्मकुमारीज दिव्य संस्कार भवन नरसिंहपुर से बीके किरण बहिन जी ने अन्य बीके भाई बहिनों के साथ अनेक संस्थाओं के प्रमुख एवम स्टाफ को रक्षा सूत्र बांध कर परमात्मा का संदेश दिया । बीके किरण बहन ने रक्षाबंधन का महत्व बताते हुए कहा कि आज स्वयं की रक्षा के साथ-साथ प्रकृति, देश विश्व की रक्षा का भी संकल्प लेने का दिन है। इस अवसर पर भ्राता ऋषि भाई ,पत्रकार भ्राता मनजीत छाबड़ा ,पत्रकार भ्राता नरेंद्र श्रीवास्तव प्रेस फोटोग्राफर भ्राता बबलू चौधरी ,भ्राता डॉक्टर  भ्राता बी एल कुशवाहा  जिला चिकित्सालय , एवं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के भ्राता पत्रकार हेमराज विश्वकर्मा  सहित अन्य साथी माैजूद थे।

साथ ही  स्टेशन मास्टर  भ्राता पीके स्वामी , पोस्ट मास्टर भ्राता कुलदीप दीक्षित , एस डी ओ भ्राता सुशील हल्दकार एवम अन्य कर्मचारियों को बीके किरण दीदी  ने रक्षा सूत्र बांध के रक्षाबंधन एवम आजादी के अमृत महोत्सव की  शुभकामनाएं दी , तथा टी आई थाना प्रभारी स्टेशन नरसिंहपुर भ्राता गौरव चाटे , भ्राता ए एसआई आरपीएफ मुकेश खरे को ही राखी बांधकर परमात्मा का संदेश दिया है ।इस अवसर पर वरिष्ठ भ्राता मुकेश नेमा जी , भ्राता नीलमणि अग्रवाल, भ्राता टेक सिंह पटेल मासाब, भ्राता गुलाब सिंह झारिया, इंदर सिंह पटेल,आदि उपस्थित रहे।