जनपद सदस्य एंव सरपंच का किया सम्मान
नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश :- स्थानीय नंदन वाटिका पावर हाउस देवाकछार रोड पर डेडबारा निवासियों ने नवनिर्वाचित देबरी से जनपद सदस्य श्रीमती उमा/ दिनेश भारद्वाज एवं देवरी सरपंच श्रीमती शिखा/ सपलेंद जाट का सम्मान गुलदस्ता भेंट कर एवं फूल माला श्रीफल साल से किया गया
इस मौके पर डेडबारा निवासियों ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपनी मांगे बीपीएल कार्ड, नाली, रोड, पानी शिक्षा स्वास्थ्य लाइट आवास योजना के मकान,और अन्य आवश्यक जरूरी सुविधाओं की मांग रखी गयी इस सम्मान समारोह के अवसर पर दोनों जन प्रतिनिधियों के अलावा महेश पटेल, रामनरेश कुशवाहा, हीरालाल मासाब, नंदलाल कुशवाहा ,अननी लाल चौधरी पंच, कैलाश चौधरी ,धनु लाल पटवारी, महिलाएं पुरुष मौजूद थे
0 Comments