हर घर तिरंगा अभियान और अंकुर अभियान पर दिया जोर

बालसभा में समाचार पत्र पर हो चर्चा संयुक्त संचालक ने कहा हर घर तिरंगा,अंकुर अभियान पर दिया जोर

 लो०नरसिंहपुर/गोंटेगांव 
HR TIMES NEWS - संयुक्त संचालक जबलपुर द्वारा जिले का दौरा किया गया। जिसमे डा आर०के०स्वर्णकार  द्वारा गोटेगांव मे गोटेगांव विकासखंड के समस्त संकुल प्राचार्य एवम् असेंबली हाल में जिले के शेष सभी विकासखंडों के प्राचार्य की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन द्वारा जिले के शिक्षा परिवार की ओर से संयुक्त संचालक डॉ आर के स्वर्णकार का स्वागत किया गया। संयुक्त संचालक द्वारा सी एम राइज विद्यालय नरसिहपुर का निरीक्षण 
 कर शाला के शैक्षणिक स्तर शाला में बच्चों से संवाद किया और बच्चों को योग व्यायाम और नियमित अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया।
शिक्षको की नियमित उपस्थिति शालाओ में रहे ऐसे निर्देश बीईओ   और प्रचायों को दिए।
मध्यप्रदेश शासन के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने ।

अंकुर अभियान के तहत निरंतर पौधारोपण को सफल बनने हेतु दिए निर्देश 

समस्त विकासखंड में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर हो ऐसा प्रयास सभी प्राचार्य शिक्षक मिलकर छात्रों के हित में जिम्मेवारी समझकर  करें। विगत वर्ष के परीक्षा परिणाम की सराहना करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। 
 प्राचार्य को प्रेरणास्पद प्रसंग एवम् मानव शरीर के प्रकार, अध्यात्म से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।लेब को विद्यालय में सक्रिय करना, पुस्तकालय को व्यवस्थित तरीके से संचालित करना, गीता प्रेस, एवम् अन्य कहानियो को रखे।
पोर्टल अपडेट, साइकिल, पुस्तक, समग्र
परीक्षा परिणाम की सराहना एवम् और आगे अच्छा कैसे कर सके इस और प्रयासकी आवश्यकता पर जोर दिया।अच्छे अतिथि शिक्षको को रखें।
बेंच कुर्सी के लिए बी एम एम फंड से व्यवस्था हेतु आवेदन जमा करें,
बिजली की व्यवस्था, साफ सफाई विद्यालयों में सुनिश्चित हो।बच्चों को बालसभा मे छात्र को स्वयं की समझ को विकसित करने का अवसर दे, बालसभा मे समाचार पत्र के बारे में चर्चा हो जिससे छात्र छात्राओं मे लेखन कौशल विकास अच्छा हो सके । शिक्षक पहले अपने को जाने मै क्या हूं कौन हूं शरीर के प्रकार को लेकर प्राचार्यो से सवाल किए एवम् विस्तृत जानकारी दी।
 मध्यप्रदेश शासन के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने,अंकुर अभियान के तहत निरंतर पौधारोपण करने हेतु निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन ने समस्त प्राचार्यो को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए एवम् कहा कि आपको किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो अपनी बात रखने स्वतंत्र हैं जिसका समाधान किया जायेगा।

 गोटेगांव मे विकासखंड के समस्त प्राचार्यो की बैठक के उपरांत  संयुक्त संचालक शिक्षा जबलपुर द्वारा पौधारोपण किया गया तत्पश्चात जिला शिक्षा अधिकारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव एवं गोटेगांव ब्लॉक के समस्त प्राचार्य तथा स्कूल के समस्त विद्यार्थियों द्वारा हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। संयुक्त संचालक के  कार्यक्रम में डीपीसी,जिले के समस्त बी ई ओ, बी आर सी, प्राचार्य की उपस्थिति रही। असेंबली हाल में कार्यक्रम का संचालन डा अशोक उदेनिया द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments