आज के इस दौर में तेजी से बड़ रहां ब्याज का गोरखधंधा, कई युवा व परिवार इसकी चपेट में ,
संवाददाता देवराज अहिरवार
लो०नरसिंहपुर/गाडरवारा :-
एच. आर टाइम्स न्यूज :- शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में ब्याज का गौरख धंधा बड़े स्तर से चल रहा है जहां गरीब मजबूर लोग इस धंधे की गिरफ्त में आकर कई गुना रकम ब्याज में देकर अपनी जान गवाने को मजबूर हैं गाडरवारा नगर के एक युवा अजय सराठे ने बीते दिनों किन्हीं अज्ञात कारणों से अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बताया जाता है सूदखोरो के दबाब से परेशान होकर अजय द्वारा आत्महत्या का कदम उठाया गया । जिसकी जांच के लिए श्री सेन जागृति संघ, गाडरवारा के पदाधिकारियों ने एक ज्ञापन देकर जांच की मांग की है। ज्ञापन देते हुए सेन , जागृति संघ के पदाधिकारियों ने एसडीओपी से उक्त पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की जिसमें नगर के समाज सेवी एडवोकेट अभिषेक सराठे,राधेश्याम सराठे,,आकाश सेन,महेश सेन, भूपेंद्र श्रीवास,नीलेश श्रीवास, कमलेश सेन,राजेश सराठे,अजय भारती, राजेंद्र श्रीवास,रामजी सेन, चंचल सराठे, रोहित सेन,राजा सेन,राजेश श्रीवास, सुनील श्रीवास, सहित सेन समाज के अन्य युवा साथी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
0 Comments