देश भर में आज से आजादी अमृत महोत्सव की बेला में राष्ट्रीय ध्वज को घर घर लगाने और प्रेरणा रैलियों का आयोजन

देश भर में आज से आजादी अमृत महोत्सव की बेला में राष्ट्रीय ध्वज को घर घर लगाने और प्रेरणा रैलियों का आयोजन 

HR  TIMES NEW गाडरवारा /देश भर में आज सेआजादी अमृत महोत्सव की बेला में राष्ट्रीय ध्वज को घर घर लगाने और प्रेरणा रैलियों का आयोजन करने की श्रृंखला में स्थानीय ताज कृपादरबार गाडरवारा के दरबारी मित्रों ने परमहंसी संतो की पूजा अर्चना की सर्व धर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थली में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट की मुख्य धारा का पालन करते हुए सभी ने राष्ट्रीय अस्मिता को अक्षुण्ण रखने के लिए मंगल कामना  प्रार्थना की गई /उल्लेखनीय है कि दरबार के संस्थापक स्वर्गीय नासिर मासाब सदा ही राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कार्यो में बढ चढकर हिस्सा लेने के लिए विख्यात थे, उनका यही स्वभाव आज भी नगरवासियों को प्रेरणादायक है/
वही दुसरी ओर शास्त्री वार्ड गाडरवारा के  युवा उत्साही पार्षद शुभम सुनील राजपूत ने नगर में तिरंगा यात्रा निकालकर जनमानस को प्रेरित करने का प्रयास किया /इसी अवसर पर नवनिर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष भाई शिवाकांत मिश्रा, उपाध्यक्ष वैशाली रीतेश राय, पार्षद पुजा तिवारी, आंनद दुबे चंचल कोरी, चन्द्रकांत शर्मा का भारतीय संस्कृति के अनुसार भावभीना अभिनंदन वार्ड वासियों ने किया तदुपरांत तिरंगा यात्रा पालिका अध्यक्ष मिश्रा जी के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने निकाली गई जिसमे हंसराज मालपानी, अनुप जैन, राजेश जैन, अशोक मोलासरिया, शैलेंद्र तिवारी, सुनील ठाकुर, वार्ड पार्षद शुभम राजपूत, सुनील सोनी, राधामोहनजी, गोलु मालपानी, सोनु पटैल पत्रकार, लकी सोनी, सनन्दन सोनी, सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए जिनका उत्साह प्रशंसनीय और अनुकरणीय रहा /

Post a Comment

0 Comments