राजधानी-भोपाल: माॅडल स्कूल मैं लगी "सी.एम." की क्लास का क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने देखा सीधा प्रसारण

मुख्यमंत्री ने पढ़ाया स्कूली छात्रों को  तिरंगे का इतिहास

राजधानी-भोपाल: माॅडल स्कूल मैं लगी "सी.एम." की क्लास का क्षेत्र के छात्र छात्राओं ने देखा सीधा प्रसारण
गत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आजादी के अमृत महोत्सव में भोपाल के आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल टी.टी. नगर) के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का इतिहास पढ़ाया । "सी.एम. की क्लास-बच्चों के साथ'' कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों से रू-ब-रू होकर राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास पर चर्चा भी की। लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी निर्देशो के पालन में एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती जे एस विल्सन के मार्गदर्शन में जिले सहित क्षेत्र के विद्यालयों में उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शिक्षको एवं छात्र छात्राओं ने देखा। क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत  शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली  में यूट्यूब लाइव के माध्यम से  कार्यक्रम का लाइव प्रसारण प्रोजेक्टर एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से छात्र छात्राओं को दिखाया गया।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान  द्वारा तिरंगे झंडे के इतिहास, तिरंगे झंडे की महत्वता,  तिरंगे झंडे से संबंधित रखरखाव, फहराने एवं उतारने के तरीके इत्यादि को विस्तार पूर्वक बताया गया। इस व कार्यक्रम को छात्रों के साथ शालेय स्टॉफ़ के समस्त शिक्षक शिक्षकों ने भी देखा । संस्था के प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या,   वीरेंद्र राजपूत,  सत्यम ताम्रकार, पवन सोनी,  जीएस मेहरा, भारत ताम्रकार,  विनीत नामदेव,  कपिल मालवीय,  काशीराम रजक, हेमन्त शुक्ला,  कविता छीपा, मुकेश कटारे इत्यादि  सहित अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments