सेवाभावी सम्मान व मानवसेवा के साथ पूर्ण हुआ असंख्या रूद्री निर्माण
कन्या, वृद्ध, रक्तदानदाताओ व मेधावी छात्रों के साथ वैदिक विप्र सम्मान
नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पं मुकेश बसेड़िया के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार तीन दिवसीय असंख्य रूद्री निर्माण व रुद्राभिषेक ,सुंदरकांड ,के साथ सेवाभावी सम्मान कार्यक्रम के साथ दिव्य आयोजन मां विजयासन इंस्टीट्यूट में आयोजित किया ,जिसमे प्रथम दिवस सनातन धर्म के अनुसार गाय, ब्राह्मण,व कन्याओं का पूजन कर उन्हें वस्त्र, पठन लेखन समाग्री तथा वृद्धजनों को कंबल, मच्छरदानी , वस्त्र आदि प्रदान कर एकादश रुद्र का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया
द्वितीय दिवस शहर के रक्तदानदाताओ को जीवन रक्षक प्रमाणपत्र , मेडल ट्राफी आदि प्रदान कर सम्मानित किया उपरोक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी मिनेन्द्र डागा ने, मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि पं नारायण प्रसाद दुबे, पं अरुण तिवारी की उपस्थिति में हुआ
तृतीय दिवस सेवाभावी कार्यक्रम के रूप में राज्य ,जिला , स्कूल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले चालीस छात्र छात्राओ सम्मान प्रमाण पत्र, मेडल , ट्राफी प्रदान कर किया मेधावी छात्र सम्मान शिक्षा विभाग बी. र. सी. गिरीश पटेल की अध्यक्षता ,विशिष्ट अतिथि बी.ए. सी. संदीप स्थापक, वरिष्ठ अधिवक्ता हिमांशु दुबे, शिक्षक सतीश नायक, सुरेंद्र पटेल ,सिराज अहमद की गरिमामयी उपस्थित में हुआ ,कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ शिक्षक मधुसूदन पटेल , संचालन राजेन्द्र गुप्ता ने किया
उपरोक्त आयोजन पं नारायण प्रसाद जी शास्त्री व पं अमित चौबे के सानिध्य में संपन्न हुआ
त्रिदिवसीय असँख्य रुद्री निर्माण में प्रतिदिन रुद्री निर्माण करने वाले भक्तों की विभिन्न शारीरिक जांच जैसे ब्लड ग्रुप, बीपी, वजन, शुगर, आक्सीजन लेबल, आदि जांच की निःशुक्ल सेवा प्रदान की
आयोजन में सुरेश बसेड़िया, प्रिंन्स बसेड़िया , मनोज शर्मा, सुरेंद्र गोहल, रीतेश कुर्मी, कीर्ति विश्वकर्मा,अभिषेक
,रामकुमार पाराशर, आरती कहार, अजय ,शालिनी कौरव, कीर्ति विश्वकर्मा , धर्मेंद्र भार्गव, गुड्डू भाई, अजय , भालू ठाकुर, भूपेंद्र विश्वकर्मा, हर्षित पटेल , आदि ने आयोजन को सफल बनाने विशेष योगदान दिया
मुकेश बसेड़िया ने बताया कि उपरोक्त अनुष्ठान विगत 7 वर्ष से अनवरत चल रहा जिसमे धर्म के साथ इंसानियत व सेवा को अधिक महत्व दिया जाता है
कार्यक्रम में पं राजेंद्र राजोरिया, पं भैयाजी रावत, भानु दीक्षित,अरविंद बोहरे, संजय शुक्ला,नवीन बसेड़िया, अटल बसेड़िया,पं ओमप्रकाश दुबे, पं भवानी शास्त्री,सुधीर बोहरे ,भाजपा युवामोर्चा अध्यक्ष प्रियांक जैन , दिनेश गुर्जर, अमित नेमा, सतपाल राजपूत , मोहनिश रूसिया ,आनंद तिवारी, प्रदीप कौरव,विनय स्थापक, रजनीश कौरव,कामता प्रसाद तिगनाथ, आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही
0 Comments