आज विश्व आदिवासी दिवस पर परिचर्चा किया गया पौधारोपण

आज विश्व आदिवासी दिवस पर परिचर्चा व पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया

एचआर टाइम्स न्यूज़ 
  सालीचौंका/गाडरवारा
आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अनुसूचित जाति,जनजाति ,के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं म. प्र.अजाक्स तहसील इकाई गाडरवारा के संयुक्त तत्वाधान में परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें आदिवासी समाज के वरिष्ठ जनों एवं नवनिर्वाचित पार्षद महोदय का सम्मान किया।
आदिवासी दिवस के अवसर पर उनके हक अधिकार और जागृति सदैव ही प्रयासरत रहने का संकल्प लिया,साथ ही पर्यावरण और आदिवासी एक दूसरे के पूरक है इस बात को लेकर पौधारोपण भी किया।
 जिसमें स्थानीय कालेज तालाब परिसर में फलदार वृक्षारोपण का कार्य किया गया।
उक्त अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी छात्र एवं युवा विशेष उपस्थिति रहे जिनमें सर्वश्री मलखान मेहरा, टीकाराम कोरी, राजा खड़ेतिया ,मनीष बाल्मीकि , प्रेम कुमार कोरी,मंगल सिंह जाटव पार्षद ,छोटू इटोरिया ,बलदेव प्रसाद खंगार ,मानक लाल अहिरवार, बलराम ठाकुर, श्रवण कुमार ठाकुर, रामलाल चौधरी, विनोद मांडले, महेंद्र कोरी,प्रीतम अहिरवार,गंगाराम अहिरवार एवं बंशीलाल अहिरवार के साथ बड़ी संख्या में युवाओं की विशेष उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments