6 अगस्त 2022 को प्री प्राइमरी के बच्चों व्दारा हरियाली महोत्सव
लो०नरसिंहपुर/मध्यप्रदेश :-
एच. आर टाइम्स न्यूज - आजादी काअमृत महोत्सव, घर-घर तिरंगा, हर-घर तिरंगा अभियान 2022 के तहत सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल गोटेगांव में 6 अगस्त 2022 को प्री प्राइमरी के बच्चों द्वारा हरियाली महोत्सव मनाया गया जिसमें बच्चे पेड़,सब्जियां, फल आदि बनकर आए पेड़ के माध्यम से पर्यावरण की सुरक्षा को बनाए रखने ,विभिन्न प्रकार की सब्जियां एवं फल जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं उनकी महत्वता को प्रदर्शित करते हुए बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। साथ ही सभी बच्चों की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी की गई जिसे देखकर सभी अभिभावक भी प्रसन्न हुए।। क्लास 1से10 के बच्चों का राखी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर सुंदर राखियां बनाइए । इस तरह के आयोजन से सभी बच्चों में एक उत्साह देखने को मिला साथ ही इस आयोजन से सभी अभिभावक भी प्रसन्न हुए। इस तरह के आयोजन से सेंट जोसेफ इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल की पूरे नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है संस्था प्रमुख मैथ्यू ने सभी बच्चों को धन्यवाद दिया एवं संस्था प्राचार्य जोफिन के वी द्वारा भी सभी बच्चों के हुनर को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की एवं सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।।
0 Comments