करकबेल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत करकबेल में हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया


लो०नरसिंहपुर/करकबेल
संवाददाता :- अंकित दुबे की रिपोर्ट 

करकबेल मैं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत करकबेल मैं हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।   

करकबेल में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत करकबेल में हर घर तिरंगा अभियान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम पंचायत करकबेल के उपसरपंच संजय जैन के द्वारा भारत माता के चल चित्र पर रोरी तिलक फूल माला पहनाकर रैली का शुभारंभ किया गया इसके उपरांत शासकीय बालक कन्या शाला के प्रधान पाठक तिवारी जी एवं शासकीय कन्या माध्यमिक शाला के शिक्षक मेहरा जी एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करकबेल के प्रभारी प्राचार्य व रानी अवंती बाई माध्यमिक विद्यालय करलबेल के शिक्षक भीकम सिंह लोधी व प्रतिभा विद्या पीठ हाई स्कूल करकबेल के शिक्षक अभिताप जैन व संस्कार पब्लिक स्कूल के शिक्षक आदित्य पटेल द्वारा तिरंगा रैली दुर्गा चौराहा से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए दाना गंज करकबेल में स्वागत वंदन किया गया एवं सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया भारत माता के चल चित्र को ग्रामीणों द्वारा सराहा गया रैली का समापन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य द्वारा किया गया एवं शासकीय कन्या शाला के प्रधान पाठक द्वारा  शासकीय निर्देशानुसार 13 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम वासी से अपने अपने घर में तिरंगा फहराने हेतु आह्वान किया गया एवं ग्राम के सभी समस्त ग्रामीण उपस्थित रहे इसमें छात्र-छात्राओं मैं खुशी की लहर देखी गई।

Post a Comment

0 Comments