हर घर तिरंगा अलख जगाने सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे निकले सड़को पर
लो०नरसिंहपुर/गोटेंगांव:- सरस्वती उत्तर माध्यमिक विद्यालय गोटेगांव में आज हर घर तिरंगा अभियान की अलख जगाने भैया बहन सड़कों पर निकले साथ में समिति सदस्य पदाधिकारी थे सैकड़ों की संख्या में भैया बहनों ने अभियान को गति प्रदान की वंदे मातरम भारत माता की जय किनारे से गुंजायमान हो रहा था हाथों में ध्वज पताका लेकर सरस्वती शिशु मंदिर के भैया बहन अलख जगा रहे थे इस अभियान में संस्था अध्यक्ष हाकम सिंह चढ़ार व्यवस्थापक राजकुमार जैन सह व्यवस्थापक देवदत्त पचोरी वरिष्ठ सदस्य चंद्र गुप्तआर्य संस्था प्राचार्य कमलेश तिवारी प्रधानाचार्य नर्मदा गुप्ता व्याख्याता संतोष बेन किशोर शुक्ला सरदार पटेल संगीता जैन संगीता नामदेव वंदना पटेल कल्पना अभिभावक बंधु उपस्थित थे
0 Comments