17साल से की जा रही माँग पर आज तक राजनैतिक तंत्र और प्रशासनिक तंत्र मौन
इतवारा बाजार शराब दुकान हटाने की मांग कल 1 सितंबर से धरना प्रदर्शन
HR TIMES NEWSनरसिंहपुर इतवारा बाजार स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग पिछले 17 वर्षो से की जा रही है। परंतु अफसोस का विषय है कि शासन-प्रशासन ने लोगों की जायज मांग की हमेशा अनदेखी की। इस शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर अब आज 1 सितंबर से बीएसएनएल ऑपिस के सामने धरना दिया जायेगा। इस अनिश्चितकालीन धरना के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता तारा पटैल ने बताया कि उक्त शराब की दुकान के कारण एक बड़ी आबादी के लोगों का निकलना दूभर होता है। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को होती है। सुबह से लेकर देर रात तक शराबी यहां झूमते नजर आते हैं। शोर-शराबा हंगामा और विवाद यहां के लिए आम बात हो गई है। धरना का समर्थन करते हुए शालिकराम राजपूत, गणेश प्रजापति, विष्णु प्रजापति के अलावा इतवारा बाजार क्षेत्र के अनेक रहवासियों ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2005 से अनेक बार शराब दुकान हटाने के लिए ज्ञापन सौंपे गए, धरना प्रदर्शन हुए हर बार प्रशासन ने शराब दुकान हटाने का आवश्वासन दिया परंतु इस लंबे समय के बाद भी यह शराब दुकान यथावत है। शराब दुकान के कारण उक्त क्षेत्र में चारो तरफ गंदगी बनी रहती है और पूरे बाजार क्षेत्र में खुलेआम लोग शराब पीते नजर आते हैं। तारा पटैल ने बताया कि शराब दुकान के समीप ही मंदिर और सार्वजनिक कार्य करने के लिए मंगल भवन है परंतु शराबियों के विवाद के कारण लोग मंदिर जाने से हिचकिचाते हैं साथ ही मंगल भवन का उपयोग नही हो पा रहा है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान बार-बार कहते हैं जहां लोगो को शराब की दुकान से परेशानी है वहां शराब की दुकान नही रहेगी। किन्तु प्रशासन मुख्यमंत्री की बातों और निर्देशों की अवहेलना करता आ रहा है।
0 Comments