सालीचौका में तकरीबन 10 लाख की चोरी, डॉग स्कॉट साथ, फिर भी चोरो को पकडना, पुलिस टीम के लिए चुनौती


नगर में चोरी, तकरीबन 10 लाख, डॉग स्कार्ड मूमेंट किया, क्या पता लगा पाएगी पुलिस
 संवाददाता विमलेश श्रीवास की रिपोर्ट

HR TIMES NEWS सालीचौका- वीते दिवस शुक्रवार दरमियानी रात में नगर परिषद के एक नंबर वार्ड बिजली आफिस कालोनी सलीम भाईजान के सूने मकान में चोरों ने दरवाजे का तालातोड़ कर घर मे रखी गोदरेज अलमारी का तालातोड़ चोरों ने तकरीबन दस लाख के जेवरों की चोरी कर लूट को अंजाम दे दिया । 

घटनाक्रम के बाद नरसिंहपुर से डॉग स्कार्ड को बुलाया 

डॉग स्कॉट जो कि घटनास्थल सूघकर  मेन रोड स्थित एक हार्डवेयर दुकान के बाद मोटर स्टैैंड तरफ रुख किया और खैरुआ रोड स्थित एक भाईजान के आगे अहमदिया कमेटी के संस्थान के पहले मोड तक डॉग स्कार्ड की टीम जा पाई, और बारिश शुरू हो जाने के कारण टीम आगे नहीं जा सकी। 
बताया जाता है कि  सलीम का पूरा परिवार घर पर नही था परिवार के सदस्य नागपुर गये हुये थे। सभी  परिवार के सदस्य 27 अगस्त को घर लोटे तो देखा कि घर के दरवाजे खुले पड़े हुये थे।
 और घर का सामान अस्तव्यस्त पडा हुआ था परिजनों ने घटना की जानकारी सुबह पुलिस उपथाना प्रभारी को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर  घटना स्थल का मोआयना किया । 

हम बता दें कि  सालीचौका में एक सप्ताह में यह चोरी की दूसरी घटना है ,वही अज्ञात चोर सूने मकानो में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। 
सालीचौका प्रभारी व जिला पुलिस इस चोरी की वारदात देने वाले चोरो का पता लगा पायेगी या नहीं ?  पुलिसिया तंत्र के लिए चोरो को पकडना चुनौती बन गया हैं, आम नागरिकों ने पुलिस विभाग से नाईट गस्त बढाने के साथ ही शीघ्र चोरों का पर्दाफाश करनें की अपेक्षा व्यक्त की है ।

Post a Comment

0 Comments