बारिश के चलते वार्ड क्रमांक 2 तारागढ़ मोहल्ला की बड़ी आबादी कीचड़ से लबालब रास्ते से परेशान,बच्चों को स्कूल आने जाने में करना पड़ता है बड़ी समस्या का सामना

बारिश के चलते वार्ड क्रमांक दो तारागढ़ मोहल्ला बड़ी आबादी कीचड़ से लबालब रास्ते परेशान स्कूली बच्चे व वार्ड वासी हैरान-परेशान

 HR TIMES  NEWS नरसिंहपुर राकई :-   ग्राम पंचायत रांकई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 तारागढ़ मोहल्ला की बड़ी आबादी ग्राम तक पहुंचने के लिए एक मात्र इसी रास्ते से आवागमन करती है l बारिश के दिनों में इस रास्ते को पार करना चुनौतीपूर्ण होता है क्योंकि रास्ते का अधिकांश हिस्सा बारिश के चलते कीचड़ से भरा पड़ा हुआ है l  इस रास्ते से निकलते समय वार्ड वासियों एवं बच्चों को स्कूल आने जाने में कठिन परेशानियों का सामना करना पड़ता है l
जानकारी के मुताबिक पंचायत द्वारा ग्राम की मुख्य सड़क से तारागढ़ की ओर सीसी सड़क निर्माण की शुरुआत की गई थी l वार्डवासियों को उम्मीद थी सड़क का निर्माण तारागढ़ के अंतिम घर तक किया जाएगा परंतु सड़क जहां तक बनना थी वहां तक नहीं बन सकी, इस कारण वार्डवासियों की समस्या जस की तस बनी हुई है l

            नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत को तारागढ़ वासियों ने अपना अमूल्य वोट और समर्थन देकर विश्वास जताया है कि सर्वप्रथम इस कच्चे रास्ते पर पक्की सड़क का निर्माण किया जाएगा l एवं वार्ड क्रमांक 2 के महिला पंच पति ने बताया कि ग्राम सभा की बैठक में वार्ड की सड़कों को बनवाने हेतु बात रखी गई थी । जिस पर नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत ने मुनीर के मकान से लेखराम चौधरी के मकान तक पक्की सड़क निर्माण का प्रस्ताव डाला है l वार्ड की महिला पंच एवं सभी वार्डवासियों को उम्मीद है शीघ्र अति शीघ्र सड़क निर्माण की दिशा में पहल की जाएगी l

Post a Comment

0 Comments