मूलभूत समस्याओं से वंचित कॉलोनिया हालात बद से बदतर भुगत रहे स्थानीय कॉलोनी वासी


मूलभूत समस्याओं से वंचित कॉलोनिया हालात बद से बदतर भुगत रहे कॉलोनी वासी

संवाददाता विमलेश सेन की रिपोर्ट

HR  TIMES NEWS:- नरसिंहपुर  गाडरवारा :-  वैसे तो गाडरवारा सुविधाओं के लिए जाना जाता है लेकिन कुछ कालोनियों में हालात इतने बदतर हैं कि ना तो वहां ढंग से विद्युत की आपूर्ति होती है और ना ही पेयजल की संपूर्ण व्यवस्था है गार्डन सड़क और अन्य बातें तो बाद की बात है।
नगर गाडरवारा जहां अपना विस्तारित रूप करता जा रहा है वही गाडरवारा नगर के अंदर आये दिन कई कालोनियों में 2 दिन से लाइट नहीं है ऐसे में आम जनजीवन अस्त व्यस्त होता नजर आ रहा है।
कुछ जगह विद्युत व्यवस्था खराब होने के बाद चंद घंटों में ही विधिवत संचालित हो जाती है लेकिन कुछ कालोनियों में इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता ना जाने आखिर ऐसा क्यों।
बिजली विभाग बाकायदा बिल लेता है नगरपालिका विधिवत टैक्स लेती है इसके बावजूद भी इन कालोनियों में सुविधाओं का अभाव कहीं ना कहीं असमानता की बात ही नजर आती है।काबरा पेट्रोल पंप,हाईवे सिटी कॉलोनी,मंगल सिटी, आजाद ढाबा कॉलोनी, सोयाबीन प्लांट कालौनी,रेवानगर कलौनी,आदि में लगभग 2 दिन से लाइट नहीं है ना तो कोई विभाग का जिम्मेदार आदमी,नही नगर पालिका की तरफ से किसी भी तरह का आश्वासन या व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी जाती है पेयजल के लिए भी अब समस्या बनने लगी है।
क्योंकि विद्युत आपूर्ति कल मध्यरात्रि से बाधित है आज कई घंटे बाद भी बिजली की सप्लाई अभी तक जारी नहीं की गई है साथ ही नगर पालिका के द्वारा पेयजल या अन्य सुविधाओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है ऐसे में आमजन की परेशानी अत्यधिक है ।
निश्चित ही जिम्मेदार लोगों को इन समस्याओं की तरफ ध्यान देना चाहिए आए दिन इस तरह की मुसीबतों से निवासी दो-दो हाथ कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments