एससी एसटी/बुद्धिस्ट कल्याण संघ मध्य क्षेत्रीय भोपाल से, लाखों की हेरा फेरी कर ,वन रहे समाज हितेषी
संवाददाता देवराज अहिरवार की रिपोर्ट
HR TIMES NEWS नरसिंहपुरः- वैसे तो यह मामला लंबे समय से चल रहा है लेकिन हठधर्मी हटने का नाम ही नहीं ले रहे हैं और धनपिपासुओ की तरह है कल्याण संघ का खून चूस रहे हैं ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक भारतीय जीवन बीमा निगम अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/बुद्धिस्ट कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ के बैंक खातों से हेराफेरी कर विगत वर्ष एलआईसी की सैटेलाइट शाखा गोटेगांव मे पदस्थ चंद्रिका प्रसाद ठाकुर द्वारा कल्याण संघ के बैंक खाते से 7,50,000 गबन किया गया था जिसे पुलिस कार्रवाई के चलते उक्त राशि चंद्रिका प्रसाद ठाकुर ने कल्याण संघ के बैंक खाते वापस कर दी थी ।
कल्याण संघ की जांच कार्यवाही जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई वैसे वैसे चंद्रिका और उसकी भ्रष्टाचारी गैंग के साथियों के चेहरे बेनकाब होते गए !
सूत्रों का कहना है कि मध्य क्षेत्र भोपाल अंतर्गत भ्रष्टाचारी गैंग का प्रमुख सरगना ए एस मीणा है जो कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर एलआईसी मे नौकरी करता रहा, जाति प्रमाण पत्र की पोल खुलने पर एलआईसी ने 2014 मे जिसे जनरल (सामान्य) जाति का घोषित कर दिया था, जो अब सेवानिवृत्त भी हो चुका है ।
इतना ही नहीं ए एस मीणा फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी तो करता ही रहा वह कल्याण संघ में मध्य क्षेत्रीय स्तर पर कल्याण संघ का प्रमुख बन अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी अधिकारियों को ट्रांसफर,पोस्टिंग, जॉब रोटेशन के नाम लूटता रहा है । संघ की केंद्रीय इकाई द्वारा निष्कासित होने के बावजूद आज भी कर्मचारी अधिकारियों को लूटने का क्रम जारी रखे हुए है ।
भ्रष्टचारी सरगना ए एस मीणा के गुर्गों में सबसे बड़ा नाम अशोक धवन एलआईसी मंडल कार्यालय इंदौर । जिसने कल्याण संघ के बैंक खाते से 72 लाख 66 हजार 708 रुपए का गबन किया है और जिसका बैंक स्टेटमेंट कल्याण संघ के पास सुरक्षित है ।
भ्रष्टचारी गुर्गों की श्रंखला मे सतना मंडल से अनुसुईयादीन व प्रेमलाल वर्मा भी पीछे नहीं है । जिन्होंने अपने आका ए एस मीणा के इशारे पर कल्याण संघ के खाते से लाखों की हेराफेरी की है जिसके विरुद्ध भी कल्याण संघ द्वारा वैधानिक कार्रवाई जारी है । दोनों कल्याण संघ से निष्कासित है ।
सूत्र यह भी कह रहे हैं कि रायपुर मंडल से गणवीर और शालिनी टोप्पो ने संघ के हिसाब किताब मे वारेन्यारे किए हैं । इतना ही नहीं अनगिनत लोगों को लेवी की कलेक्ट राशि की रसीद तक जारी नहीं की है!
बिलासपुर, शहडोल मंडल से भी ए एस मीणा के गुर्गों द्वारा कल्याण संघ के बैंक खातों मे बड़े स्तर की हेरा फेरी की हुई है, जो आगे चलकर इसका भी पर्दाफाश होना तय है !
फर्जीवाड़े मे तो यह लोग पराकाष्ठा पार कर चुके हैं । और यह सभी लोग कल्याण संघ से पद व सदस्यता से निष्कासित भी हैं । फिर भी फर्जी इकाइयां बनाकर कल्याण संघ के लेटर पैड का दुरुपयोग कर सदस्यों को और एलआईसी के सक्षम अधिकारियों को गुमराह कर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं । लेकिन एलआईसी के सक्षम अधिकारियों को इनकी काली करतूतों का पता चल चुका है वह इनके साथ खड़े होने से कतरा रहे हैं !
बीते वर्ष उक्त भ्रष्ट लोगों के कल्याण संघ से निष्कासित होने के बाद कल्याण संघ द्वारा एन के नरवरिया के नेतृत्व में मध्य क्षेत्रीय इकाई भोपाल का गठन कर दिया गया है। , जिनकी पूरी कमेटी पूर्ण ईमानदारी और कर्मठता से कल्याण संघ के कार्यों का निष्पादन कर रही है जिन्हें कल्याण संघ के सदस्यों का समर्थन प्राप्त है, क्यों ना हो सदस्यों को अपने काम के लिए अब मोटी रकम देने की या लूटने की जरूरत नहीं है । उनके कार्य अब सरल और सहज तरीके से हो रहे हैं !
इनका कहना
इन सभी भ्रष्टाचारी लोगों को सबसे पहले तो कल्याण संघ के बैंक खातों में गबन की हुई राशि जमा करानी चाहिए ।
दूसरी बात यह है कि हम सबके मसीहा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के चरणों में नतमस्तक होकर इन भ्रष्टाचारियों को माफी मांगनी चाहिए ।
एन के नरवरिया
अध्यक्ष
मध्य क्षेत्रीय इकाई भोपाल
इनका कहना
इन सभी शातिर लोगों को संघ के पद से निष्कासित किया जा चुका है यह लाखों की रकम गबन कर फर्जीवाडे को भी अंजाम दे रहे हैं यह सभी लोगों ने फर्जी संगठन की इकाइयां बनाकर अभी भी अपनी दुकान चला रहे हैं इन सभी को चाहिए कि गबन की राशि जो समाज से एकत्रित की गई थी उसे जल्द से जल्द कल्याण संघ के बैंक खाते में जमा कराएं
राम सिंह (बाबा)ठाकुर
महासचिव
मंडल इकाई जबलपुर


0 Comments