फर्जी नाम पर दूसरे की जमीन बताकर किया इकरारनामा, हड़पे आठ लाख रुपए, पिता-पुत्र
फर्जी नाम पर दूसरे की जमीन बताकर किया इकरारनामा, हड़पे आठ लाख रुपए, पिता-पुत्र गिरफ्तार
संवाददाता:-विमलेश सेन की रिपोर्ट
नरसिंहपुर/सालीचौंका :- आज के इस दौर में झूठ की तो हद हो गई, जहां देखो वहां फर्जीवाड़ा ,एक मामला फिर दर्ज हुआ अपना नाम बदलकर व दूसरे की कृषि भूमि को अपनी बताकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर इकरारनामा कर हड़प लिए आठ लाख रूपये शिकायत पर स्थानीय पुलिस ने जालसाजी के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार सौरभ राय पिता नारायण राय निवासी साली चौका ने ग्राम अमाडा निवासी राकेश साहू बैनी प्रसाद पटेल रामलाल साहू ने के विरुद्ध जमीन के विक्रय करने के लिए फर्जी कूट रचित कृषि भूमि के दस्तावेज दिखाकर फर्जी इकरारनामा कर आठ लाख रुपए हड़पने की शिकायत दर्ज कराई थी।
जिससे पुलिस ने जांच करते हुए गवाहों के कथन लेकर पंजीयक कार्यालय गाडरवारा से इकरारनामा की सत्य प्रतिलिपि प्राप्त कर तो पता चला कि इकरारनामा फर्जी तरीके से किया गया है
यह हैं पूरा मामला
सौरभ राय की किराना दुकान पर वर्ष 2019 में बेनी प्रसाद लोधी आया और कहने लगा कि मेरे भतीजे राकेश लोधी की कृषि भूमि बिकाऊ है पसंद आए तो खरीद लो बेनी प्रसाद ने कृषि भूमि के दस्तावेज अमाडा नंबर बंदोबस्त 05 खसरा नकसा 271 272 रकवा 1,113 एव 1,011 कुल रकबा हेक्टेयर 2,124 करीब 5 एकड़ 24 डिसमिल में से रकबा 1,011 लगभग 2 एकड़ 50 डिसमिल का विक्रय सौदा बारह लाख पचास हजार रुपए तय हुआ था जमीन देखने के बाद उक्त लोगों के साथ गाडरवारा में 2612 2019 में इकरारनामा लिखाया गया जिसमें राकेश साहू ने फर्जी नाम राकेश लोधी बनकर ₹500000 ब्याने के रूप में ले लिए शेष रही रकम भी जल्दी रजिस्ट्री करने के नाम पर ले ली गई इसके बाद फर्जी विक्रेताओं द्वारा लगातार गुमराह करते रहे कि जल्द ही रजिस्ट्री कर दी जाएगी असलियत पता चली तो मामले का खुलासा होगा हुआ
मामला दर्ज

0 Comments