चीचली क्षेत्र में सीतरेवा नदी तट में कृषि भूमि का लगातार कटाव हो रहा है। जिसकी वजह से नदी अपने मूल स्थान से काफी बाहर पहुंच गई है। नदी के रुख से कृषक बंधुओ की चिंताएं बढ़ गई हैं।
बरसात में सीतारेवा नदी में काफी पानी बढ़ जाता है। वर्तमान में नदी का रुख चीचली के किसानों के खेतों की तरफ आ गया। इससे उस क्षेत्र में लोगों की कृषि भूमि का कटाव होना शुरू हो गया है। तेजी से हो रहे कटाव होने से किसानों की कई एकड़ जमीन कटाव में चली गई। कटाव को रोकने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया तो यह आने वाले दिनों में बड़ी समस्या बन सकता है। इसके साथ ही गागँई ग्राम तट से भू-कटाव होने का खतरा बना हुआ है।
रेत खनन से बदला नदी का रुख
नदी में जगह-जगह पर हो रहे रेत खनन से उसके अधिकांश हिस्सों में गड्ढे हो जाते हैं। इससे नदी का लेबल गड़बड़ा गया है। बरसात शुरू होते ही जब नदी में पानी बढ़ा तो उसने बीच में बहने के बजाय एक तरफ बहना शुरू कर दिया जो अब लोगों के लिए परेशानी बनता जा रहा है।
यहां भी हो रहा भूमि कटाव
0 Comments