आयकर विभाग ने कांग्रेस तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा के घर,दफ्तर,और गोदाम में गुरुवार को छापे मारे।बता दे संजय शर्मा लगातार 3 बार विधायक रह चुके है,और रेत के बड़े कारोबारी है।उन्हे हाल ही में जबलपुर में रेत खदानों का बड़ा ठेका मिला है।इसके बाद वह आयकर के निशाने पर आए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार,आयकर विभाग ने छापे की कार्यवाही कल सुबह करीब 6 बजे शुरू की थी। विभाग की विजिलेंस टीम ने विधायक के तेंदूखेड़ा,जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी स्थित निवास दुकान व गोदाम सहित आधा दर्जन ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। बताया जाता है कि छापे के लिए विभाग के आधा दर्जन अलग-अलग दल बनाए गए, यह सभी देर रात पहले जबलपुर में जुटे और इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से चार अलग-अलग शहरों में पहुंचकर सुबह 6:00 बजे दबिश दी। छापा दल के सूत्रों के मुताबिक छापे के दौरान विधायक के गोदाम और कार्यालय में कई अहम दस्तावेज मिले है, जांच दल ने शर्मा के सभी गोदाम और कार्यालय को सील कर दिया है मौके पर मिले कर्मचारियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं सूत्रों के मुताबिक मौके से मिले कंप्यूटर फाइल, रशीद और बैंक की डिटेल को खंगालने का काम शुरू हो गया है इस काम में विभाग की टीम जुट गई है।
0 Comments