सोशल मीडिया पर छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी वायरल,


स्कूली छात्राओं  पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दो मनचलो पर तुरंत कार्यवाही थाना स्टेशन गंज 

संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर  स्कूली छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि महिलाओं और छात्राओं की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना स्टेशनगंज क्षेत्र अंतर्गत कुछ अज्ञात युवकों द्वारा स्कूली छात्राओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित पतासाजी करते हुए आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की और घेराबंदी कर ग्राम डांगीढ़ाना से दोनों को गिरफ्तार कर लिया

स्टेशन गंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार,


गिरफ्तार आरोपी - राजेन्द्र लोधी (उम्र 20 वर्ष), निवासी ग्राम चौराखेड़ा,अमित सेन (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम डांगीढ़ाना,

दोनों आरोपियों के विरुद्ध कठोर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना एवं पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी महिलाओं या छात्राओं के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी, आपत्तिजनक गतिविधि या सोशल मीडिया के दुरुपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी 

Post a Comment

0 Comments