होटल में हुई लूट की सजिश, कर्मचारी ही निकले मास्टरमाइंड, लगभग 60 लाख नगदी बरामद, चार गिरफ्तार
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर गत दिवस होटल कुसुम वैली में हुई लूट की वारदात को लेकर आज दिनांक 03.02.2026 को पुलिस अधीक्षक द्वारा कंट्रोल रूम में प्रेशर वार्ता कर बताया गया कि रात्रि लगभग 03:00 बजे नगर स्थित होटल कुमुम वैली के कर्मचारियों द्वारा थाना में सूचना दी गई कि 3-4 नकाबपोश व्यक्तियों ने होटल में जबरन प्रवेश कर होटल में रखी लगभग 1 करोड़ रुपये की नगद राशि लूट ली है।
आरोपियों की पहचान व पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए तुरंत विशेष टीमें गठित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में तीन विशेष टीमों का गठनकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
लूट की साजिश में शामिल होटल के कर्मचारी
विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए तथा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान होटल के रात्रिकालीन मैनेजर चंद्रेश रजक की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं। गहन पूछताछ में उसने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
होटल में रखी राशि , देखकर लालच के चलते रची साजिश
जांच में सामने आया कि चंद्रेश रजक को होटल में रखी नकदी की पूर्व जानकारी थी। लालच में उसने यह जानकारी अनुज व राकेश शुक्ला को दी, जिन्होंने मोनू उर्फ टुईया बंशकार एवं अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया।
आरोपी गिरफ्तार
1: चंद्रेश रजक निवासी यादव कॉलोनी नरसिंहपुर।
2: राकेश कुमार शुक्ला निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।
3: अनुज कुमार वाल्मीकि निवासी लखीमपुर खीरी उ.प्र. हाल निवासी नरसिंहपुर।
4: मोनू उर्फ टूईया वंशकार निवासी रिपटापार नरसिंहपुर।
जप्ती : उक्त कार्यवाही में चंद्रेश रजक से 2.5 लाख, राकेश शुक्ला से 2.5 लाख, अनुज वाल्मीकि से 10 लाख, मोनू वंशकार से 45 लाख इस प्रकार चारों आरोपियों से लूट की गयी राशि में से कुल 60 लाख रुपए बरामद किए गए है।
वैधानिक कर्यवाही
सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 309 (6), 3 (5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीवद्ध किया गया है।
इनकी रही मुख्य भूमिका
लूट की घटना को अंजाम देने वाले आोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक गौरव चाटे, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मनीष मरावी, उनि मूलचंद यादव, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक देवेंद्र कुमार, आरक्षक प्रह्लाद माधवे, रोहित चन्पुरिया, जितेंद्र सिंह, पंकज सिंह राजपूत, श्रेय अवस्थी, उमेश्वर पाठक, नीलेश दुबे, कुलदीप साहू, अनुराग दुबे, यमन बागरी, नंदकिशोर कुशवाहा, लक्ष्मी नगपुरे, दिनेश पटेल, बालकिशन, महिला आरक्षक कुमुद पाठक की मुख्य भूमिका रही है।
0 Comments