चौराखेडा से बेलखेड़ी निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लगातार कोताही बरतने के कारण ग्रामीण चिंता में, प्रशासन दे ध्यान




चौराखेडा से बेलखेड़ी निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा लगातार  कोताही बरतने के कारण ग्रामीण चिंता मे, प्रशासन दे ध्यान 



नरसिंहपुर  ठेकेदार विनोद की  हठधर्मिता दिनों-दिन अपने कार्य को लेकर इतनी चरम पर है कि चौराखेड़ा से बेलखेड़ी तक हो रहे निर्माण कार्य में ग्रामीणों के लिए इन दोनों चिंता का विषय बना हुआ है । इस ठेकेदार द्वारा हो रहे निर्माण कार्य में सिर्फ पीली मिट्टी तीन-चार इंच डालकर लेवल कर बस मिलाया जा रहा है और दूसरी लेयर भी नहीं की गई और तो और आगे काम बढ़ा दिया है और अब रेत से सोल्डर बनाने का काम शुरू कर दिया है हैरानी की बात तो यह है कि बन रही रोड में पानी डालकर बेलन भी नहीं चलाया गया एवं पीली मिट्टी का पुराब जैसा होना चाहिए वैसा नहीं किया गया है यदि सही तरीके से शोल्डर सहित रोड की चौड़ाई 6 मीटर ले रहे हैं तो लेना चाहिए, लेकिन यह ठेकेदार द्वारा नहीं किया जा रहा है ।इसमें सिर्फ रोड के लिए सैंक्शन राशि का दोहन करने की व्यवस्था पूर्ण रूप से ठेकेदार ने जमा ली है । बता दें कि ग्रामीणों की चिंता को लेकर कुछ दिनों पूर्व में दैनिक जयलोक अखबार में खबर का प्रकाशन किया गया था और ठेकेदार ने उस समय सही काम करने का आश्वासन दिया था, परंतु जैसे ही आगे काम बढ़ाया गया लापरवाही फिर शुरू कर दी, ज्ञातव्य हो कि एस डी ओ और इंजीनियर प्रशासनिक अधिकारी सिर्फ खाना पूर्ति करने ठेकेदार की साइड पर पहुंचते हैं यही कारण है कि चौड़ाई 8.5 मीटर होनी चाहिए थी जो सभी ग्रामीणों को वर्तमान समय में दिख रही है यह गलत है  यह सब ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है कि यह काम में अभी भी कोताही बरत रहे है । जिसका खामियाजा क्षेत्रीय जनता को हमेशा भुगतना पड़ेगा यह चिंता ग्रामीणों को सताएं जा रही है । परंतु उच्च अधिकारियों के कानों में अभी तक जूं नहीं रंग रही है ।

Post a Comment

0 Comments