गरीब का बलपूर्वक, गुण्डागर्दी करते हुये मकान तोड़ने की गई हिमाकत नपा इंजी.बिंद्रा

गरीब का घर किया ध्वस्त, शहर के कैचमेंट एरिया को अतिक्रमण मुक्त करने में नपा प्रशासन साबित हुआ बौना 


संपादक हेमराज विश्वकर्मा 

HR Times News नरसिंहपुर. गत् दिवस शास्त्री वार्ड सदर में करीब 25 वर्षों से निवासरत परिवार के साथ अपना जीवन यापन कर रहा था और वह मजदूरी करके अपना एवं अपने परिवार का भरण पोषण करता है। तो ऐसी स्थिति में नगर पालिका प्रशासन को यह रास नहीं आया और गरीब के घर को जमींदोज कर दिया गया वहीं दूसरी ओर इस वार्ड में देखा जाए तो अधिकतर धनवान नल की जमीन पर अपने आलीशान महल बनाए हुए हैं । 


हालात यह है कि नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण की भूमि जो सदर में कैचमेंट एरिया है उसे पर बौना साबित हो रहा है । बता दें कि  दिनांक 18.02.2025 को नगरपालिका में पदस्थ इंजीनियर बिन्द्रा द्वारा आवेदक को बगैर नोटिस दिये गरीब गीता सेन का मकान ध्वस्त कर दिया है एवं शिकायतकर्ता द्वारा आवेदन में बताया गया है कि इसी में और भी व्यक्ति नाले पर अपने-अपने आलीशान महल बनाकर निवास कर रहे है परंतु गरीब के मकान को ही अतिक्रमण बताकर ध्वस्त कर देना अनुचित है। उक्त मामले में नगरपालिका में पदस्थ इंजीनियर बिन्द्रा एवं नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा आवेदक एवं उसकी पत्नि एवं बच्चों को गंदी-गंदी गालियां एवं डरा धमकाने की बात लिखी गई है। अतः नगरपालिका इंजी.बिन्द्रा एवं नगरपालिका कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है ।
इनका कहना

वर्तमान में शास्त्री वार्ड सदर में जो पूजा सेन का मकान तोड़ा गया है वहां पर 4:30 मीटर चौड़ा निर्माण कार्य होना है और यह मकान रुकावट बन रहा था । वैसे तो शहर में नाला निर्माण की भूमि पर जितने मकान अतिक्रमण में बने हुए हैं । वह सभी जरूरत आने पर तोड़े जाएंगे जिससे शासकीय कार्य में बाधा ना आ सके । 



सब इंजीनियर नगरपालिका 
      प्रमोद बिंद्रा

Post a Comment

0 Comments