शासन की लोक कल्याणकारी योजना में भागीदारी के लिए, पुनःभारी हुंकार एसके चतुर्वेदी
HR Times new नरसिंहपुर - आज अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर एस, के, चतुर्वेदी कार्यवाहक प्रांतीय अध्यक्ष मप्र पेंशनर्स समाज सह जिला अध्यक्ष मप्र, पेंशनर्स समाज एवं वरिष्ठ नागरिक मंच ने मप्र, सरकार एवं जिला प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए वरिष्ठ नागरिक एवं सभी पेंशनर की ओर सेअनुरोध किया है कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर को मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जा रहा है, उनकी अनदेखी किया जाना न्यायोचित नहीं है। हम बता दें कि वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर को वर्तमान मंहगाई के सूचकांक अनुसार पेंशन, उनके स्वास्थ्य के लिए बिना किसी भेदभाव के आयुष्मान योजना का लाभ व स्वास्थ्य बीमा का लाभ शासकीय चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सा एवं दवाई एवं मनोरंजन हेतु डे केयर सेंटर और मनोरंजन पार्क की सुविधा, शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं में भागीदारी करते हुए , पेंशनर डे एवं वरिष्ठ नागरिक दिवस पर उचित सम्मान के साथ उनके लिए सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का उचित लाभ दिलाया जाना चाहिए । तभी ऐसे दिवस मनाने का महत्व प्रतिपादित होगा। उक्त अवसर पर श्री चतुर्वेदी की ओर से सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनर साथियों को अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बधाई और शुभकामनाएं दी गई ।
0 Comments