डॉक्टर डे पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान समारोह

राष्ट्रीय चिकित्सक एवं सीए दिवस पर वरिष्ठ चिकित्सक एवं सीए गणों का किया गया सम्मान _ ब्रह्मा कुमारीज
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Times News नरसिंहपुर   आज डॉक्टर डे पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में  नगर के समस्त वरिष्ठ चिकित्सक व सीए गणों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
 उक्त अवसर पर मेडिकल कॉलेज जबलपुर से कैंसर रोग विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉक्टर श्याम रावत, डॉक्टर लखन बेस रेडियोलॉजिस्ट जबलपुर भ्राता डॉक्टर मुकेश जैन सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय, भ्राता डॉक्टर के के साहू वरिष्ठ चिकित्सक, साहू हॉस्पिटल, बहन डा संतोष शर्मा लक्ष्मी नारायण  हॉस्पिटल, ब्र कु भावना दीदी जबलपुर, ब्र कु कुसुम दीदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । एवं अतिथियों ने शुभकामनाएं सभी को प्रेषित करते हुए वर्तमान समय में राजयोग के लिए प्रेरित किया। और बाल कलाकारों द्वारा प्रेरणादाई लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
अंत में उपस्थित सभी डॉक्टर एवं सीए गणों का ब्र कु कुसुम बहन जी ने पगड़ी चुनरी एवं ईश्वरीय स्मृति चिन्ह के साथ ईश्वरी सौगात से सम्मान किया । तत्पश्चात सभी ने प्रेम से प्रभु प्रसाद ब्रह्मा भोजन स्वीकार किया तथा कार्यक्रम की  सराहना की ।

Post a Comment

0 Comments