भ्रमण के दौरान पूरे वार्ड में दी गई हिदायतें होगा पार्क का सौंदर्य करण महेंद्र वार्ड करेली


सीएमओ पाटर का महेंद्र वार्ड में भमण, दी हिदायतें, पार्क में होगा सौंदर्यकरण पार्षद संगीता शर्मा
संपादक हेमराज विश्वकर्मा 
HR Times News नरसिंहपुर  गत् दिवस महेंद्र सिंह किलेदार वार्ड  करेली में महेंद्र वार्ड पार्षद संगीता शर्मा के आग्रह पर सुबह 8:00 बजे से 9:55 तक सीएमओ श्रीकांत पाटर ने पूरा महेंद्र वार्ड का भ्रमण करके वार्ड की समस्याएं देखी एवं वार्ड वासियों की सुनी एवं कुछ  जगह हिदायत भी दी । महेंद्र वार्ड पार्क में लाइट कम होने के कारण लाइट लगाई जाएगी पार्क की साफ सफाई पार्क का सौंदरीकरण l जो भी महेंद्र वार्ड में रोड पर मटेरियल डाले हुए हैं उनको अलग करने के लिए बोला गया अलग न करने पर उसके बाद जुर्माना लगाया जाएगा जहां पर नाली व रोड बनाना एवं जहां पुलिया टूटी हुई उसको ठीक करना l नगर पालिका द्वारा  जल सप्लाई की जाती है  नल चालू होने के बाद वार्ड  में कुछ दुकान वाले एवं घरवाले डेली पानी से रोड धोते हैं एवं पानी बहाते हैं जो गंदा पानी आजू-बाजू के घरों के पास में बहाते हैं उन पर जुर्माना लगाया जाएगा और सरकारी नल कनेक्शन अलग कर दिया जाएगा ll छत के ऊपर से जो पाइप लगाकर रोड पर पानी गिरते हैं उन पर जुर्माना लगाया जाएगा रोड पर जो बकरी भैंस जानवर बाधे हुए हैं उनको हिदायत दी गई है कि जानवर  घर के अंदर बाधे अन्यथा जुर्माना लगाया जाएगा जो भी सरकारी जगह में सीढी दासे बनाये हुए हैं एवं नालिया ढाके हुए है पक्का किए हुए हैं उनको तोड़ा जाएगा क्योंकि नालिया साफ नहीं हो पाती हैं फर्नीचर दुकान के बाजू में जो बुरादा पड़ा है उसको अलग करने के लिए कहा गया इस वार्ड भ्रमण में सीएमओ श्रीकांत पाटर वार्ड प्रभारी अखिलेश चंदोलिया सफाई दरोगा राजकुमार बुंदेलिया वीरेंद्र लोधी कोमल रजक मैट चरण सफाई कर्मी मोनू रंजीत एवं महेंद्र वार्ड की पार्षद संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति साथ में थी

Post a Comment

0 Comments