ब्राह्मण महिला शक्ति ने पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए की पानी की व्यवस्था*



तापमान पर काबू पाने पौधारोपण और राहगीरों के सूखें कंठ तरह करने, मंदिरों में खोले प्याऊं
संपादक हेमराज वश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर ।। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से मानव ही नहीं पशु पक्षियों को सुरक्षित करने के लिये ब्राह्मण महिला शक्ति द्वारा सराहनीय कदम उठाये गये है।ब्राम्हण महिला शक्ति द्बारा गत दिवस पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिये मिट्टी के बर्तनों सकोरों  में पानी की व्यवस्था कर वृक्षों में लटकाया गया ताकि पक्षियों के सूखे कंठ तर हो सके।इसके अलावा ब्राम्हण महिला शक्ति ने गोटेगांव क्षेत्र में स्थापित देवालयों में प्याऊ के लिये शीतल पेयजल हेतु मटकों की व्यवस्था की जिससे सडक से गुजरने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।।सूर्य की तेज किरणों से बढते तापमान पर चिंता व्यक्त करते हुये महिलाओं ने संकल्प लिया कि पेड पौधे की शीतलता से तापमान पर काबू पाया जा सकता है महिलाओं ने पौधरोपण के प्रति जागरूकता का परिचय देते हुये सैकडो पौधों का रोपण किया तथा उनको सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर श्री मति मालती पांडे श्री मति श्रेया उपाध्याय श्रीमती अंजना उपाध्याय श्री मति वर्षा दुबे श्रीमती मीना तिवारी श्री मति कुशला दुबे श्री मति संगीता चौबे श्री मति पूजा दीक्षित श्री मति शीतल उपाध्याय श्री मति दामिनी तिवारी श्री मति सरिता शर्मा श्री मति मीना दुबे श्री मति राजकुमारी तिवारी श्री मति रचना पांडे श्री मति सुनीता तिवारी श्री मति ममता कटरे की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

0 Comments