प्रशासनिक अमले ने तोड़ी दम, रसूखदार ने किया शासकीय भूमि पर अवैध स्थाई कब्जा
HR Times News नरसिंहपुर - बीते महिनो से लगातार रसूखदार नगर परिषद में विराजमान भू-माफिया शासकीय भूमि पर कब्जा करते चला आ रहा है, और गजब बात यह है की सोशल मीडिया पर यह बार-बार देखने और पढ़ने मिल रही है बावजूद सत्तारूढ़ पार्टी में सभी जिम्मेदार इस क्षेत्र में निवासरथ हैं । बावजूद विष्णु की हठधर्मिता के आगे प्रशासन और राजनीतिक तंत्र बोना साबित हो रहा है । यदि दोनों तंत्र सक्षम नहीं है तो कार्यवाही के नाम दिखावा क्यों ऐसी स्थिति में तो अवैध कारोबारी को खुली छूट दें देनी चाहिए।
हठधर्मी के सामने प्रशासन व सत्तारूढ़ में विराजमान साबित होने जा रहे बोना
प्रशासनिक अमले द्वारा अवैध निर्माण कार्य को रोकने का प्रयास किया गया परंतु प्रयास असफल रहा । और वहीं जिम्मेदार सत्तारूढ़ पदों पर विराजमान है लेकिन उनके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही, कहीं सब सत्ता में रिश्तेदारी की जुगत तो नहीं, यह प्रश्न चिन्ह सत्ताधीशो पर बन रहा है ।
पूर्व में उसी शास.भूमि पर हो रहे पीएम आवास निर्माण कार्य को प्रशासन ने किया था ध्वस्त
हम बता दें कि पूर्व में शासकीय भूमि पर हो रहे पीएम आवास निर्माण कार्य को प्रशासन ने कार्यवाही कर धराशाही किया था क्योंकि वह गरीब और कमजोर वर्ग का इंसान था । सो धराशाही हो गया साहब ? हैरानी की बात यह है कि वार्ड क्रमांक 09 में हो रहे शासकीय भूमि पर पीएम आवास निर्माण कार्य पर प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई थी लेकिन यह रसूखदार पर प्रशासन बोना साबित हो रहा है । वही सूत्र बताते हैं कि विधानसभा चुनाव के समय उक्त हठधर्मी को जो शासकीय भूमि पर कब्जाधारी व्यक्ति हैं उसको कार से निकालकर स्थानीय लोगों ने बेजा मारपीट भी की थी, मामला कुछ भी हो यह बात भी किसी से छिपी नहीं है बावजूद उक्त व्यक्ति में सुधार अभी तक नहीं आया विचारणीय विषय है।
0 Comments