भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन के यंग माइंड्स कार्यक्रम में 800 विद्यार्थियों के साथ नरसिंहपुर से आमिर खान ने प्रधानमंत्री सलाहकार डॉ. दीपक बोहरा समेत देश की विशिष्ट हस्तियों के साथ किया मंच सांझा
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News भोपाल - नरसिंहपुर. युवाओं के साथ संवाद करते डा. वोहरा ने बताया कि आज देशभर की 140 कंपनियां स्पेस कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने प्रबंधन और इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार यंग प्रोफेशनल्स राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं। एनएनसीटी सभागार में हुआ शेपिंग यंग माइंड्स कार्यक्रम में भारत युवाओं का देश है और युवाशक्ति ही हमारी ताकत है। इन युवा पेशेवरों की सहभागिता से ही साल 2047 से पहले ही भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा, लेकिन इसके लिए युवाओं को आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी होगी। ये बात गुरुवार को लेसोथो, दक्षिण सूडान और लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद में प्रधानमंत्री के राजदूत और विशेष सलाहकार के रूप में कार्यरत डा. दीपक वोहरा ने कही।
डा. वोहरा ने भोपाल मैनेजमेंट एसोसिएशन (बीएमए) द्वारा एलएनसीटी सभागार में आयोजित शेपिंग यंग माइंड्स कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न कालेजों के करीब 800 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। इस दौरान प्रबंधन और इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को डा. बोहरा ने बताया कि किस प्रकार पेशेवर युवा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकते हैं
0 Comments