2 हफ्ते पूर्व हुई सड़क दुर्घटना, बेजुबान घायल, इलाज को ताक रहा मुंह, पशु,- प्रेमी चिकित्सालय दे ध्यान

 घायल बैल पड़ा,हाईवे सिंगरी पुल के पास, जिम्मेदार प्रशासन दें ध्यान
संपादक हेमराज वश्वकर्मा

HR Times News नरसिंहपुर   जिला मुख्यालय बायपास रोड पर लगी ग्राम पंचायतें रौसरा, मगरधा, नकटुआ और प्रशासन के होते हुए सिंगरी नदी पुल से सेंट्रल स्कूल मोड़ के बीच बायपास रोड़ पर दो हफ्ते पूर्व सड़क दुर्घटना मे हुआ घायल बेल इलाज और उचित देखभाल के अभाव मे दिन प्रतिदिन मौत के मुंह मे समाता जा रहा है !
                      जिसकी अभी तक उचित देखभाल और इलाज होने का अंदेशा बना हुआ है जिम्मेदार प्रशासन से जिला अध्यक्ष परिसंघ एन के नरवरिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से आग्रह किया है कि बेजुबान बैल मौत के गाल में समाता जा रहा है यदि सही समय पर इलाज मिल जाए तो बेजुबान की जान बचाई जा सकती है ! जिला प्रशासन व जन सहयोग से भी, उस बेजुबान को पशु चिकित्सालय मे ले जाकर नियमित व्यवस्था कर इलाज दिलाया जा सकता है । प्रशासनिक तंत्र एवं मददगारों से अपील है कि  बेजुबान की जान बचाने के लिए आगे आए !

Post a Comment

0 Comments