🔥संवाददाता —देवराज अहिरवार
नरसिंहपुर एच.आर. टाइम्स.डिजिटल न्यूज –जन चर्चा है कि जिले में थानेदार लगातार अवैध कारोबारियों धर पकड़ की जा रही हैं बावजूद अंकुश न लगना विचारणीय है। लगातार सफलताओं के पुलिंदों की खबरे देखने और पढ़ने जिले की आवाम को मिल रही है लेकिन अवैध गतिविधियों पर अंकुश नहीं ? उच्च अधिकारियों के लिए भी यह शोध का विषय है
उल्लेखनीय है कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं अन्य अपाराधिक गतिविधियों पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने तथा गुण्डे एवं बदमाशों की धरपकड एवं अपराध तथा अपराधियों पर पूर्णतः नियंत्रण हेतु पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल श्री सुधीर सक्सेना एवं पुलिस महानिरीक्षक, जोन जबलपुर श्री अनिल सिंह कुशवाह के निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक, श्री अमित कुमार जी के कुशल नेतृत्व में जिले में “आपरेशन प्रहार“ चलाया जा रहा है जिले के विभिन्न थानो में लगातार धरपकड की कार्यवाही की जा रही है ।
परंतु समीपवर्ती मुंगवानी थाना अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में सट्टे का कारोबार चरम पर है। सूत्रों की माने तो मुंगवानी थाने से महज चंद दूरी पर सट्टे की पट्टी काटी जा रही है। वहीं दूसरी ओर बचई-बरेहटा के सट्टे कारोबारी दिन रात फल फूल रहे हैं। और माफिया के बताइए अनुसार इन सट्टा कारोबारी को पुलिस प्रसाशन का खौफ नहीं है। कारण यह है कि रात ढलते ही कुछेक पुलिसकर्मी माफिया से कही शराब के लिए गिड़गड़ते हैं तो कहीं चखने के लिए, और "यह नहीं तो साहब ने मंगाया" शब्द को लेकर माफिया के दरवाजे दरबान बनकर खड़े हो जाते हैं बल्कि एक तरफ देखा जाता है कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार जी के निर्देशन में सट्टोरीयों के ऊपर लगातार कार्यवाही भी करने आदेशित करते हैं। थाने स्तर पर पुलिसकर्मी एवं माफियाओं का यारना खुलेआम अवैध कारोबार को बढ़ावा देना ही तो है साबजी । यह याराना विभागीय अमले की छवि नष्ट करने की स्थिति उत्पन्न करता है। प्रसाशन को ऐसे अवैध कारोबारियों के उपर शिकंजा कसना चाहिए । ना कि पुलिसकर्मियों को माफियाओं के यहां तैनात रहना चाहिए।
0 Comments