जमा पूंजी करके दर-दर की ठोकरे खा रही जनता सहारा इंडिया का नहीं मिल रहा पैसा

पूंजी जमा करने के बाद, दर बदर भटक रहे ग्राहक, सहारा इंडिया के विरुद्ध दिया धरना, "जनपद मैदान"
संपादक हेमराज विश्वकर्मा

रिपोर्टर  मंजीत छाबड़ा (बाबा)
HR Times News नरसिंहपुर   गत् दिवस जनपद मैदान में धरना-प्रदर्शन करते हुए लोगों ने बताया कि सहारा ऑफिस में चक्कर लगा लगाकर चप्पल घिस गई । लेकिन लोगों की जमा पूंजी वापस नहीं हुई और आफिस बंद हो गया, सहारा इंडिया (बैंक) द्वारा करवाई जमा पूंजी आज तक किसी को वापस नहीं मिली अपने-आपने पैसे के लिए आम जनता दर-दर की ठोकर खा रही है ,,कई वर्षों पूर्व से जमा पूंजी अभी तक ग्राहकों को वापस ना करना नियत खराब की ओर इशारा करता है वही सूत्र बताते हैं कि सरकार की मंशा ना होने के कारण प्राइवेट संस्था सहारा इंडिया की राशि वापसी नहीं हो पा रही है हम बता दें कि वर्षो से आम जनता द्वारा विविध स्कीमों के तहत पैसा जमा किया गया था,,सहारा में पैसे जमा करने वाले अधिकतर लोग  मध्यम वर्ग और गरीब तबके से है उनकी मेहनत व जीवन भर की कमाई रोक लेना कहीं ना कहीं भारतीय राजनीतिक दलों की ओर भी इशारा करता है,,बैंक से पैसे निकासी के समय अवधि खत्म होने के बाद अत्यधिक समय गुजर जाने के बाद भी सहारा इंडिया द्वारा ग्राहकों की जमा पूंजी राशि देने में हीलाहवाली करती आ रही है,लोगों से पैसा जमा करते समय बड़ी-बड़ी बातें होती है बड़े-बड़े ऐड में उन्हें ऐसा बताया जाता है, कि इनसे बड़ा देशभक्त और ईमानदार दूसरा कोई नहीं लेकिन बाद में पता लगता है तो आम जनता अपने आप को ठगा सा,महसूस करती है ,आज उन ग्राहकों के पैसे ना,मिलने से लोगों का बजट बिगड़ गया, कई लोगों की तो मेहनतव जीवन भर की कमाई है, अनेक  मां बाप ने अपने बच्चों की शादी के लिए  पैसा जमा किया, किसी ने  अच्छे कॉलेज में पढ़ने के लिए, लेकिन उन मां-बाप पर क्या बीत रही होगी, पैसे ना मिलने के कारण अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए कुछ करते परंतु सभी ग्राहक पैसे ना मिलने पर और ऑफिस बंद होने के कारण हाथ पैर हाथ धार बैठ गए ।
इस मौके पर पूर्व मंडी अध्यक्ष भगवान सिंह जाट रिटायर पुलिस अधिकारी सुरेश ठाकुर बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा नारायण महोबिया मजदूर नेता शालिग्राम राजपूत,वरिष्ठ पत्रकार भागीरथ तिवारी पत्रकार पत्रकार सुधीर चौधरी अभय वर्मा पत्रकार संजय श्रीवास्तव पत्रकार गोविंद चौरसिया पत्रकार लेखराम पटेल आदि का भी, समर्थन प्राप्त हुआ, और इनके अलावा फुटपाथ  दुकानदार अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी अपना,समर्थन दिया,सहारा पक्ष से पीड़ित मनजीत छाबड़ा बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा दीपक साहू रजनीश सेन,सतीश साहू, सेलू  साहू, रक्षित जैन, महेश रैकवार हरिशंकर नेमा, कमलेश चौरसिया इस्माइल खान सुनील यादव हरिओम रैकवार,अनिल ठाकुर जगदीश गुप्ता राजेश साहू संतु साहू आदि अनेक जमा पूंजी वाले धरने में उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments