ट्रैक्टर ट्रालियों ट्रको से आवागमन की भरमार, मेन रोड पर,चाय दुकान के पास ट्रैफिक जाम

मौत के मंजर से जूझ रहे मलेरिया कॉलोनी के वाशिंदे,राहगीर हो गए बेरहम

नरसिंहपुर। जिला प्रशासन के लिए बड़ा ही हर्ष का विषय हो सकता है लेकिन मलेरिया कॉलोनी के स्थानीय वाशिंदो द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार कृषि उपज मंडी रोड से लगी हुई मलेरिया कालोनी जहां से ट्रैक्टर ट्राली एवं ट्रको से आवागमन की भरमार लगी रहती है और वहां के लोगों के लिए मेन रोड है व वहां पर एक चाय दुकान भी है जिससे ट्रैफिक जाम होती है हैरानी की बात यह है कि दाल मिल के ट्रक भी वहां बीच रोड पर खड़े हो जाते हैं और ट्रैक्टर ट्राली भी ऊपर से चाय दुकान पर आए हुए ग्राहकों के वहां जैसे ही इकट्ठे होते हैं अवागमन बाधित होता है सामने रोड पर गंदगी का भी आलम अत्यधिक होता है यदि कोई एक्सीडेंट होता है तो सीधे लोग भाग कीचड़ में दुसाध जाते हैं नहीं तो सीधे मौत के मंजर देखने मिलते हैं जिम्मेदार प्रशासन ट्रेक्टर,ट्रक एवं अन्य वाहन जो रोड पर खड़े करके झुंड बनाकर चाय पीने में मग्न होते हैं इस समय पलक झपकी और दुर्घटना होने में कोई कसर नहीं होती उक्त दुर्घटनाएं हो रही है उन्हें रोकने का प्रयास जिम्मेदार लोगों को करना चाहिए हम बता दें कि लड़कियों,औरतों का रोड से निकलना भी दूभर हो गया है। प्रशासन को खबरों के माध्यम से कई बार सूचित किया गया पर प्रशासनिक अम्ल के कानों में जूं तक नहीं रेंगी । प्रशासन की लचर व्यवस्था पर आए दिन चर्चाएं होती हैं कि जिम्मेदार सिर्फ धन पर पशु की तरह नरसिंहपुर में आते हैं और प्रशासनिक हमले पर सवालिया निशान लगा जाते हैं प्रशासन की यह छवि जिले की आवाम में निंदनीय है इसलिए उच्च अधिकारियों को चाहिए कि अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों को अपने जिम्मेदारी का एहसास दिलवावें।

Post a Comment

0 Comments