बसंत पंचमी को काव्य सरिता का भव्य आयोजन ब्रह्मकुमारीज
संपादक हेमराज विश्वकर्मा
HR Times News नरसिंहपुर। अन्तर्राष्ट्रीय संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर "स्वर एवम् कला" की देवी मां सरस्वती जी जयंति के उपलक्ष्य में जिला संचालिका ब्रह्माकुमारी कुसुम बहिन जी के पावन सानिध्य में गणमान्य नागरिक बन्धुओं की उपस्थिति में हमारे जिला के प्रसिद्ध वरिष्ठ कवि गणों के द्वारा मां की महिमा पर आधारित आध्यात्मिक काव्य सरिता का भव्य कार्यक्रम बसन्त पंचमी 14 फरवरी 2024,बुधवार रात्रि 7 से 9 बजे तक आयोजित किया जा रहा है ।
अतः आप सभी से अनुरोध है कि इस अलौकिक कार्यक्रम में इष्ट मित्रों सहित सपरिवार पधार कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
0 Comments